फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Tips: सर्दी में नहीं करना है कूलर का इस्तेमाल तो इस तरह से करें पैक, लंबे समय तक रहेगा सुरक्षित

Mon, 17 Oct 2022 05:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कूलर साफ करने के टिप्स - फोटो : Istock
भले ही आजकल ए.सी. का चलन बढ़ गया हो लेकिन कूलर का महत्व कम नहीं हुआ है। साधारण परिवारों में आज भी घरों में एयर कूलर का उपयोग होता है। कई घरों में रखा कूलर गर्मियों का साथी होता है। गर्मी के मौसम में कूलर काफी आराम और राहत देता है लेकिन सर्दी आते-आते कूलर की जरूरत कम हो जाती है। अक्टूबर का महीना आते ही हल्की हल्की सर्दी शुरू हो जाती है और नवंबर के बाद कूलर का उपयोग बंद हो जाता है। फरवरी मार्च कर लोग कूलर इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में घर में कमरे या घर की खिड़की पर जगह घेरे खड़ा कूलर लोग पैक करके रख देते हैं। अगर आप भी अपना कूलर हटाने जा रहे हैं तो पहले एयर कूलर को अच्छी तरह से साफ कर लें, ताकि अगली गर्मियों तक वह उपयोग के लायक बना रहे। आइए जानते हैं सर्दियों में एयर कूलर को साफ करके पैक करने के तरीके के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
कूलर साफ करने के टिप्स - फोटो : Istock
कूलिंग पैड को निकाल लें

सबसे पहले अपने एयर कूलर के पैनल या कूलिंग पैड को हटा दें, लेकिन इससे पहले ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि कूलर का तार सोकेट से जुड़ा न हो। गंदे कूलिंग पैड में कीड़े पनपने लगते हैं इसलिए इन्हें निकाल देना ही बेहतर है।
 
विज्ञापन

3 of 6
कूलर साफ करने के टिप्स - फोटो : Istock
कूलिंग पैड को साफ करें

रखे-रखे कूलिंग पैड की सतह पर धूल और गंदगी जमा होने लगती है। इसलिए कूलिंग पैड्स को बहते पानी के नीचे रखकर साफ कर लें या उन्हें ठीक से साफ करने के लिए पाइप का इस्तेमाल करें। पैड के हर कोने को अच्छी तरह साफ करने के लिए आप  डिश सोप और स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 of 6
कूलर साफ करने के टिप्स - फोटो : Istock
वॉटर टैंक की सफाई करें

एयर कूलर के वॉटर टैंक में पानी जमने की वजह से गंदगी हो जाती है, जिसमें मच्छर के अंडे पनपने लगते हैं। टैंक से पानी निकालकर उसमे गर्म पानी डाले और  साबुन की मदद से पानी की टंकी को अच्छी तरह से साफ करें। एयर कूलर की भीतरी दीवारों को भी अच्छी तरह से साफ करें। आप पानी निकालने के लिए स्पंज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कूलर साफ करने के टिप्स - फोटो : Istock
गीले कपड़े से साफ करें

इसके बाद, एयर कूलर के अंदर और बाहर के हिस्सों को गीले कपड़े से साफ करें। सिर्फ अंदरूनी ही नहीं, यदि एयर कूलर के बाहर कोई गंदगी या धूल के कण जमा होते हैं तो वो एयर कूलिंग को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए हर कोने को ठीक से साफ करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कूलर साफ करने के टिप्स - फोटो : Istock
धूप में सुखानी जरूरी

कूलर को साफ करने के बाद इसके खुले पार्ट्स को धूप में सुखा लें जिससे सभी प्रकार के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। इससे नमी के कारण कूलर के खराब होने और बीमारियों का खतरा नहीं रहता।

कपड़े या प्लास्टिक से पैक करें

धूप में सुखाने के बाद कूलर के सभी हिस्सों को फिर से जोड़ दें। फिर किसी कपड़े या प्लास्टिक से इस ढककर पैक कर दें ताकि सर्दियों में तक रखें रहने के बावजूद इसमें धूल और गंदगी जमा न हो और लम्बे समय तक यह आपका साथ दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें