फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narak Chaturdashi 2022: नरक चतुर्दशी पर जरूर करें ये पांच काम, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

Sun, 16 Oct 2022 05:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नरक चतुर्दशी 2022 - फोटो : amar ujala
Narak Chaturdashi 2022: त्योहार का मौसम आ चुका है। दिवाली का हर किसी को इंतजार रहता है। इस साल दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जा रही है। इसके दिवाली से पहले नरक चतुर्दशी का पर्व होता है। तिथियों के संयोग के कारण इस बार नरक चतुर्दशी का पर्व भी दिवाली के दिन ही है। नरक चतुर्दशी को लेकर खास मान्यता है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने नरकासुर नाम के दैत्य का वध किया था और उसकी कैद से लगभग 16 हजार महिलाओं को मुक्त कराया था। वहीं नरक चतुर्दशी में यम देव के लिए शाम के वक्त दीया जलाया जाता है। कई महिलाएं नरक चतुर्दशी के दिन व्रत रखती हैं और घर की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। नरक चतुर्दशी के दिन कुछ कामों को करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी के मौके पर कौन से काम करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
उबटन लगाकर स्नान करें - फोटो : istock
उबटन लगाकर स्नान करना

नरक चतुर्दशी को रूप चौदस भी कहते हैं। इस दिन सुबह जल्दी उठकर चेहरे और शरीर के अन्य अंगों में उबटन लगाया जाता है। उसके बाद पानी में नीम की पत्ती डालकर स्नान किया जाता है। नरक चतुर्दशी के दिन उबटन और स्नान करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
नरक चतुर्दशी 2022 - फोटो : amar ujala
यम देव के नाम का दीया जलाएं

छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा होती है। इस दिन शाम के वक्त घर के दरवाजे पर यम देव के नाम का दीया जलाया जाता है। मान्यता है कि यम देव के लिए दीपक जलाने से परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु नहीं होती।

4 of 6
नरक चतुर्दशी को जलाएं 14 दीपक - फोटो : istock
14 दीये जलाएं

नरक चतुर्दशी के मौके पर यम देव के नाम का दीया जलाने के साथ ही सूर्यास्त के बाद घरों के दरवाजे पर चौदह दीए जलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके रखना चाहिए। नरक चौदस के नाम के इन चौदह दीयों का लौह परिवार की सभी परेशानियों को जलाकर खत्म कर देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीकृष्ण की पूजा - फोटो : iStock
भगवान कृष्ण की पूजा

छोटी दिवाली के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है। छोटी दिवाली के मौके पर श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काली मठिया मंदिर - फोटो : अमर उजाला
कालिका मां की विशेष पूजा

नरक चतुर्दशी को काली चौदस कहते हैं। इस दिन माता कालिका की पूजा की जाती है। मां कालिका की पूजा अर्चना करने से संताप मिट जाता है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

Chhoti Diwali 2022: छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी क्यों कहते हैं? आसान शब्दों में जानें सबकुछ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें