भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है और इस साल तो एक ही दिन दो पर्व मनाए जा रहें। बाल दिवस और दीपोत्सव, ऊर्जा से भरे दो उत्सवों का साथ होना अद्भूत संयोग ही है। भारत में बाल दिवस मनाने के पीछे दो कारण रहे हैं। पहला तो यह दिन देश के भविष्य अर्थात बच्चों को खास महसूस करवाने के लिए मनाया जाlता है। दूसरा कारण बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का जन्मोत्सव भी इसी दिन होता है। देशभर में बाल दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से होता है लेकिन इस बार तो बाल दिवस मनाने का पूरा जिम्मा घर के सदस्यों पर ही आ चुका है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए बाल दिवस का पंडित जवाहरलाल नेहरू से संबंध और अन्य जानकारी।