Walnut Shell Uses in Hindi: कोई भी चीज बेकार नहीं होती। इन दिनों हर चीज के रियूज या उससे कोई नई चीज बनाई जा सकती है, जो लोगों के लिए काम की बन सकती है। ड्राई फ्रूट्स में अखरोट सबसे पौष्टिक होता है, जिसका सेवन कई लोग नियमित तौर पर करते हैं। अखरोट, जिस में विटामिंस, मिनरल्स होते हैं, वह शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अखरोट के छिलके को लोग फेंक देते हैं। लोगों को लगता है कि अखरोट शरीर की विभिन्न समस्याओं को ठीक करने का काम करता है पर अखरोट का छिलका कचरा है, इसलिए छिलके को लोग फेंक देते हैं लेकिन जितना काम का और फायदेमंद अखरोट है, उतना ही उसका छिलका भी उपयोगी है। अगर आप अखरोट के छिलके को कचरे में फेंक देते हैं, तो इसके उपयोगिता के बारे में जानकर अखरोट के छिलके का भी सही तरीके से सही जगह इस्तेमाल कर पाएंगे। चलिए जानते हैं अखरोट के छिलके का किन कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल।