पहाड़ों के रोमांच का अनुभव करने के लिए हर साल बहुत से सैलानी हिमाचल की यात्रा करने आते हैं और शिमला, कुल्लू मनाली जैसी जगहों पर ही घूमते हैं। लेकिन आज हम वादियों से ही एक ऐसी जगह की जानकारी लेकर आएं हैं जहां की यात्रा करने के बाद आप कुल्लू मनाली जैसी जगह को भी भूल जाएंगे। इतिहास के नजरिये से देखा जाए तो यह जगह बहुत ही महत्वपूर्ण है। 1400 साल पुराना यह नगर पहले राजा और रानियों के रहने की पसंदीदा जगह हुआ करती थी।अगर आप भी 1400 साल पुरानी जगह का अनोखा अनुभव लेना चाहते हैं तो ये यात्रा आपके लिए अविस्मरणीय होगी।