फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Plan: भारत के इन शहरों में टूरिस्ट के लिए है मुफ्त में रहने की जगह, खाना भी मिलता है फ्री

Sun, 31 Jul 2022 06:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
travel - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी हम कहीं घूमने का प्लान करते हैं। तो सबसे पहले बजट तय करते हैं। जिसमे रहने खाने का खर्च सबसे अधिक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की कई सारी ऐसी जगहें हैं जहां पर आप मुफ्त में रुक सकते हैं। साथ ही इन जगहों पर फ्री में खाने के साथ और भी सुविधाएं मिल जाती है। जिससे आपके घूमने का खर्च बड़े ही आसानी से कम हो सकता है। और आप लो बजट में इन सारे शहरों की सैर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैसे तो कई सारे शहर हैं जहां पर धर्मशाला बने होते हैं। जिसमे आप रात आसानी से रुक सकते हैं। भारत में बहुत से आश्रम भी हैं जो आपको इस तरह की सुविधाएं देते हैं। तो चलिए जानें भारत की उन जगहों के बारे में जो अपने यहां रहने की सुविधाएं देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
कोयंबटूर - फोटो : istock
ईशा फाउंडेशन
ईशा फाउंडेशन एक आश्रम है। जो कि सद्गुरू के द्वारा संचालित होता है। कोयंबटूर की सैर के लिए निकले हैं तो यहां पर आसानी से रुक सकते हैं। करीब कोयंबटूर से चालीस किमी दूर ये केंद्र योग, आध्यात्म, पर्यावरम के साथ ही सामाजिक कार्यों को भी करता है। इस आश्रम में रुककर आपको बहुत शांति मिलेगी। वहीं आप चाहें तो यहां अपनी सेवा का भी कुछ अंश दे सकते हैं। 

4 of 7
Gurudwara Shri Manikaran Sahib - फोटो : istock
मणिकरण
पहाड़ों की सैर में अगर आप निकले हैं। और हिमाचल के मणिकरण जाने की सोच रहे हैं। तो यहां के गुरुद्वारे में रुकने की व्यवस्था है। इसके साथ ही खाने की और पार्किंग की सुविधा है। यहां से आप मणिकरण के शानदार नजारे आसानी से ले सकते हैं। मणिकरण पहाड़ों के बीच बसी सुंदर जगह है जो पार्वती नदी के किनारे पर है। सबसे खास बात कि मणिकरण गुरुद्वारा पार्वती नदी के किनारे पर ही बसा है। 
विज्ञापन

5 of 7
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
गीता भवन
अगर आप ऋषिकेश घूमने की सोच रहे हैं तो यहां के गीता भवन में आराम से रुक सकते हैं। इन जगहों पर देश-विदेश से सैलानी आकर रुकते हैं। इस आश्रम में लगभग एक हजार कमरे हैं। यहां पर खाना भी मुफ्त में दिया जाता है।*
विज्ञापन

6 of 7
trekking
गोविंद घाट गुरुद्वारा
अगर आप उत्तराखंड में ट्रेकिंग के लिए जाना चाहते हैं। तो चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे पर बसा है गोविंद घाट गुरुद्वारा। यहां पर मुफ्त में रहने की व्यवस्था। यहां पर पर्यटक खूबसूरत नजारों के साथ ही ट्रेकिंग के लिए भी आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sarnath
तिब्बती बौद्धिस्ट मोनेस्ट्री, सारनाथ
वाराणसी के सारनाथ में अगर आप सैर के लिए गए हैं तो यहां के इस ऐतिहासिक मोनेस्ट्री में मात्र पचास रुपये में एक रात रुक सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें