हम जब भी कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो हमारे दिमाग में कई तरह की चीजें चलती हैं। उस जगह को लेकर, वहां जाने को लेकर, वहां घूमने की जगहों को लेकर, रहने-खाने को लेकर, बजट को लेकर आदि बहुत कुछ हमारे दिमाग में चलता है। लेकिन अगर आप हिमाचल प्रदेश में स्थित कांगड़ा जा रहे हैं, तो आपको इनमें से किसी भी चीज को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। यहां आपको कई ऐसी जगह मिल जाएंगी, जहां जाकर आप फुल मस्ती कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।