फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के इन देशों में फ्लाइट ही नहीं सड़क के रास्ते भी जा सकते हैं आप, बस चाहिए होंगी ये चीजें

Wed, 07 Apr 2021 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हम चाहते हैं कि हम देश ही नहीं विदेशों में भी घूमे। दुनिया के कई देश इतने खूबसूरत हैं कि वो लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं। ऐसे में लोग विदेश घूमने का भी प्लान बनाते हैं, लेकिन जब भी बात विदेश जाने की आती है तो मन में यही ख्याल आता है कि वहां तो फ्लाइट से जाना पड़ेगा। लेकिन अगर हम कहें कि दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां आप सड़क मार्ग के जरिए भी जा सकते हैं? जी हां, ऐसे कई देश हैं, जहां आप अपनी कार से जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन देशों के बारे में, जहां आप सड़क मार्ग के जरिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक - फोटो : Social media
थाईलैंड
  • थाईलैंड पहुंचने के लिए आपको सड़क से लगभग 4198 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस सफर में आपको 71 घंटे से ज्यादा का समय लग सकता है। सड़क के रास्ते यहां जाने के लिए आपको जरूरी वीजा, परमिट, इंटरनेशनल पासपोर्ट, 200 प्रतिशत कार्नेट फीस और लीड कार की जरूरत होगी।
विज्ञापन

3 of 5
मलेशिया - फोटो : Pixabay.com
मलेशिया
  • दिल्ली से मलेशिया जाने के लिए आपको लगभग 5533 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी, जिसमें आपको लगभग 97 घंटे तक लग सकते हैं। दिल्ली से मलेशिया जाने के लिए आपको जरूरी परमिट, पासपोर्ट, वीजा, आगमन व प्रस्थान के डॉक्यूमेंट और ट्रैवल डॉक्यूमेंट लेने जरूरी होंगे।

4 of 5
श्रीलंका का संसद भवन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका
  • सड़क के रास्ते दिल्ली से श्रीलंका की दूरी लगभग 3704 किलोमीटर है और यहां पहुंचने में आपको लगभग 78 घंटे का समय लगेगा। यहां के लिए आपको पासपोर्ट, वीजा, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट और सभी जरूरी परमिट लेने होंगे। श्रीलंका पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु जाना होगा। इसके बाद इससे आगे आपको कोलंबो के लिए एक नौका लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंगापुर का चांगी हवाईअड्डा - फोटो : Social Media
सिंगापुर
  • बात जब लग्जरी लाइफ की हो तो फिर सिंगापुर का नाम काफी ऊपर आता है। सड़क मार्ग से दिल्ली से सिंगापुर की दूरी लगभग 5926 किलोमीटर है, और इस दूरी को तय करने में लगभग 91 घंटे का समय लगता है। यहां जाने के लिए आपको पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रैवल डॉक्यूमेंट, स्पेशल ओवरलैंड पर्मिट, कार्नेट फीस और वीजा की जरूरत होगी। सिंगापुर जाने के लिए जो रास्ता है, वो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर, म्यांमार, थाईलैंड और मलेशिया होते हुए जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें