रणथम्भौर
- फोटो : Istock
रणथम्भौर
पर्यटन के लिहाज से राजस्थान बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां कई सारे शहर ऐसे हैं जहां की खूबसूरती, संस्कृति और खानपान आपको लुभाता है। सेलिब्रिटीज के बीच भी राजस्थान लोकप्रिय है। इस साल सेलिब्रिटीज को रणथम्भौर की सैर करते देखा गया। रणथम्भौर दुनियाभर में रॉयल बंगाल टाइगर के लिए मशहूर हौ। जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए सेलिब्रिटी साल 2022 में यहां पहुंचे। घूमने के लिए यहां पर रणथंभौर का किला, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, जोगी महल और सुरवाल झील है।