आपको बता दें कि भारत ने महंगी ट्रिप के मामले में अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में 17 लाख कराेड़ रुपए के साथ ट्रैवल एंड टूरिज्म ने देश की जीडीपी में 9.2% का योगदान किया। महंगे टूर और छुट्टियों पर जाने के मामले में भारतीय दुनिया में सबसे आगे हैं और अन्य देशों की अपेक्षा भारत के लोग बिजनेस ट्रैवल पर 5% ज्यादा खर्च करते हैं। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल दुनियाभर के निजी क्षेत्रों के पर्यटन पर निगाह रखती है। यह संस्था हर देश के ट्रैवल और टूरिज्म के जीडीपी में योगदान का पता लगाती है।