World Food Day 2023: विश्व खाद्य दिवस 16 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में भुखमरी और पोषण की कमी के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। फूड दिवस पर कई कार्यक्रमों के जरिए लोगों को भुखमरी के खिलाफ आवाज उठा कर सचेत किया जाता है। साथ ही भुखमरी और पोषण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
16 अक्तूबर 1945 में फूल और एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (फाओ) की स्थापना हुई थी। फाओ के स्थापना दिवस के मौके पर विश्व खाद्य दिवस मनाने का फैसला लिया गया। भारत समेत तमाम देशों में कई ऐसे लोकप्रिय पकवान व व्यंजन हैं, जिसका स्वाद हर कोई लेना चाहता है। यात्रा के लिए स्थान का चयन करते समय अक्सर लोग वहां के खाने का ध्यान रखते हुए सफर की योजना बनाते हैं। कई फूडी यात्री तो महज दूसरे शहरों, देशों के लोकप्रिय व्यंजन का स्वाद लेने के लिए यात्रा करते हैं।
भारत विविधताओं का देश है। यहां उत्तर से दक्षिण भारत तक अलग अलग तरह के कई पकवान का स्वाद मिल जाएगा। इडली-डोसा से पाव भाजी-वड़ा पाव तक राज्यों के लोकप्रिय व्यंजन यहां उपलब्ध होते हैं, जो विदेशियों को भी काफी पसंद हैं। विदेशों से आने वाले राष्ट्राध्यक्षों या विदेशी मेहमानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देसी पकवान और स्नैक्स का स्वाद चखाते भी देखा गया। विश्व खाद्य दिवस पर ऐसे ही देसी पकवानों के बारे में जानते हैं, जिसे विदेशी भी खाना पसंद करते हैं। विदेशों में भी यह व्यंजन मिल जाते हैं।