फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day 2023: पर्यटन स्थलों की आबोहवा को न करें खराब, पर्यावरण को बचाने के लिए करें ये काम

Mon, 05 Jun 2023 12:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पर्यावरण दिवस - फोटो : Twitter @PrasunNagar
World Environment Day 2023: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोकप्रिय है। यहां कई सुंदर पर्यटन स्थल, नदियां, पहाड़ियां, झील व झरने हैं, जिसकी सैर करने के लिए हर मौसम में पर्यटक पहुंचते हैं।

भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के खूबसूरत नजारे और प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते हैं। यहां कई पर्यावरणीय पर्यटन के विकल्प मिल जाएंगे। इन पर्यावरणीय स्थलों में उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, गुजरात का गिर राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य, राजस्थान में स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, गलगिबागा बीच, गोवा, टयडा आंध्र प्रदेश और उड़ीसा का चिल्का झील आदि का नाम शामिल है।

हालांकि जब यात्री इन पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं तो वह उस जगह को जाने-अनजाने में दूषित करते हैं। इन पर्यटन स्थल के पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए यात्रियो को सैर के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यहां पर्यावरणीय पर्यटन स्थलों के संरक्षण के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पर्यावरण दिवस - फोटो : सोशल मीडिया
नदी-झीलों दूषित होने से बचाएं

जब आप सफर पर जाएं तो वहां स्थित नदियों, झरने या झीलों को स्वच्छ रहने का प्रयास करें। अक्सर पर्यटन स्थलों पर झरना व झीलें लोगों को आकर्षित करती है, हालांकि सामान फेंक कर, कपड़ा, प्लास्टिक, पॉलीथिन आदि नदियों में फेंक देते हैं, जिससे जलीय जीवों को नुकसान होता है। साथ ही इन नदियों और झीलों की प्राकृतिक सुंदरता भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
पर्यावरण दिवस - फोटो : अमर उजाला
कचरा न फैलाएं

अक्सर यात्री किसी राष्ट्रीय उद्यान, हरी भरी पहाड़ियों पर ट्रैकिंग व कैंपिंग के लिए जाते हैं लेकिन इस दौरान वहां कचरा छोड़ देते हैं। खाने पीने का सामान साथ लेकर जाते हैं पर प्लास्टिक व पॉलीथिन आदि वहीं खुले में छोड़ देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। इस कचरे से उद्यान के जानवरों को भी खतरा हो जाता है।

4 of 5
पर्यावरण दिवस - फोटो : istock
गाड़ियों के प्रदूषण पर नियंत्रण

रोड ट्रिप आजकल के युवाओं को काफी रोमांचक लगता है। वह किसी सफर पर गाड़ियों से निकल जाते हैं। डीजल पेट्रोल की यह गाड़ियां काफी प्रदूषण फैलाती हैं। प्रदूषण से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। शुद्धता और स्वस्थ वातावरण के लिए जब किसी पर्यावरणीय पर्यटन स्थल पर जाएं तो ट्रेन से सफर करें। गाड़ियों की गुणवत्ता का ध्यान रखें और वायु को प्रदूषित होने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्यावरण दिवस - फोटो : iStock
जीवों को नुकसान पहुंचाना

उद्यानों, जंगलों या किसी भी पर्यावरणीय स्थलों पर जाते हैं तो वहां छोटे जानवर देखने को मिल जाते हैं। इस जानवरों को लोग अपने मजे के लिए नुकसान पहुंचाते हैं। कई स्मगलर या अपराधी हैं जो हिरण जैसे जानवरों का शिकार करते हैं। इससे भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें