Cheapest Market Delhi : शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं होता? हर कोई समय मिलते ही शॉपिंग करने निकल जाता है। पर, कई बार बजट कम होने की वजह से लोग अपनी मनचाही चीजें खरीद नहीं पाते। ऐसी परेशानी अक्सर तब सामने आती है जब कोई बड़े मॉल या किसी बड़े शोरूम से खरीददारी करने गया हो। इसी समस्या से जुड़ा एक समाधान हम आज आपको बताने जा रहे हैं।
दरअसल, आज हम आपको देश की राजधानी दिल्ली के एक ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महज कुछ रुपयों में किलो के भाव से कपड़े मिल जाते हैं। महंगाई के इस दौर में भी इस बाजार मे बेहद सस्ते कपड़े मिल जाते हैं। यहां आपको जींस से लेकर सर्दियों तक की जैकेट्स, स्वेटर, टॉप, सूट और कई तरह के कपड़े भी बड़ी आसानी से मिल जाती हैं। आइए अब देर ना करते हुए आपको इस बाजार के बारे में बताते हैं।