फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Chocolate Day 2023: इस देश में 10 बार मनाया जाता है चॉकलेट डे, हर बार होता है अनोखा सेलिब्रेशन

Thu, 06 Jul 2023 10:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Chocolate Day 2023 - फोटो : amar ujala
World Chocolate Day 2023 : चॉकलेट का जिक्र आते भी जुबान पर मीठा, दिल में प्यार और दिमाग में सेहत की बात याद आ जाती है । चॉकलेट होती है बहुत काम की है । ऐसे चॉकलेट के इन्हीं गुणों से सभी को जागरूक करने के लिए हर साल चॉकलेट डे मनाते हैं। ज्यादातर लोग वैलेंटाइन सप्ताह वाले चॉकलेट डे के बारे में जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया भर में चॉकलेट डे मनाने का एक अलग और खास मौका होता है । हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाते हैं।  इस तरह से दो बार चॉकलेट डे मनाया जाता है, पहला फरवरी में वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन और दूसरा 7 जुलाई को। हालांकि एक देश ऐसा भी है जहां एक दो नहीं बल्कि 10 बार चॉकलेट डे मनाया जाता है। खास बात यह है कि हर बार चॉकलेट डे को मनाने की एक खास वजह और सेलिब्रेशन का अलग तरीका होता है। आइए जानते हैं 10 बार चॉकलेट डे मनाने वाले इस अनोखे देश के बारे में।

 
विज्ञापन

2 of 5
विधि - फोटो : istock
जापान में है अनोखा रिवाज

दुनिया के अन्य देशों की तरह जापान में भी चॉकलेट डे मनाया जाता है। जापान में चॉकलेट डे मनाने का रिवाज थोड़ा अलग होता है। यहाँ वैलेंटाइन वीक के मौके पर तो 9 फरवरी को चॉकलेट डे सेलिब्रेट करते ही हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई अन्य मौकों पर चॉकलेट डे के तौर पर खास सेलिब्रेशन होता है। जापान की खास बात यह है कि यहां लड़कों का चाॅकलेट डे अलग होता है और लड़कियों का चाॅकलेट डे अलग होता है।
विज्ञापन

3 of 5
चाॅकलेट डे 2023 - फोटो : Istock
10 बार मनाते हैं चॉकलेट डे

जापान वो देश है, जहां एक साल में 10 बार चॉकलेट डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं चॉकलेट डे मनाने की 10 अलग अलग तारीखें।

10 जनवरी- बिटरस्वीट चॉकलेट डे
9 फरवरी- चाकलेट डे (वैलेंटाइन वीक)
14 मार्च- व्हाइट डे (जापान का नेशनल चाॅकलेट डे)
15 मई- चॉकलेट चिप डे
7 जून- चॉकलेट आइसक्रीम डे
7 जुलाई- इंटरनेशनल चॉकलेट डे
28 जुलाई- मिल्क चॉकलेट डे
12 सितंबर- चॉकलेट मिल्क शेक डे
28 अक्टूबर- नेशनल चॉकलेट डे (अमेरिका)
16 दिसंबर- चॉकलेट कवर्ड एनिथिंग डे

4 of 5
chocolate - फोटो : pixabay
जापान की चॉकलेट भी खास

जापान में अलग अलग तरह की चॉकलेट होती हैं, जो अलग अलग भावनाओं को व्यक्त करती हैं। यहां चाॅकलेट डे पर दो खास तरह की चॉकलेट का उपयोग होता है।

पहला, होनमेई चोको (honmei-choko): जापान की होनमेई चोको को 'चॉकलेट ऑफ लव' कहा जाता है। जब महिला किसी लड़के को पसंद करती है, तो प्यार का इजहार करने के लिए वह होनमेई चोको उन्हें देती है।

दूसरा, गिरी चोको (giri-choko): जापान में चॉकलेट डे के दिन गिरी चोको भी महिलाएं पुरुषों को देती हैं। इसे कर्टसी चॉकलेट भी कहते हैं। गिरी चोको का कोई खास मतलब नहीं होता। जो लड़कियां किसी के प्यार में नहीं होती, वह चॉकलेट डे मनाने के लिए अपने पुरुष दोस्तों, परिवार के पुरुषों को चॉकलेट देकर रिवाज पूरा करती है।

जापान की एक खास चॉकलेट भी होती है, जिसे लड़कियां अपने हाथों से बनाती हैं। जापान में मान्यता है कि जब लड़की किसी पुरुष को अपना जीवनसाथी मान लेती हैं तो उसे अपने हाथ की बनी चॉकलेट देकर विवाह प्रस्ताव देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाॅकलेट डे 2023 - फोटो : Istock
लड़कों का चॉकलेट डे

वैलेंटाइन वीक का चाॅकलेट डे जापान में सिर्फ लड़कियों के लिए होता है। इस मौके पर लड़कियां प्यार का इजहार करती हैं। हालांकि पुरुषों का चाॅकलेट डे 14 मार्च को मनाया जाता है, इसे जापान में व्हाइट डे कहते हैं। इस दिन पुरुष अपनी पसंदीदा महिलाओं को सफेद रंग की चॉकलेट देते हैं और प्यार का इजहार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें