फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Travel Ideas: सर्दियों में चाहिए गर्मी का मजा, तो भारत की इन चार जगहों पर जा सकते हैं आप

Sat, 27 Jan 2024 10:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में घूमने के लिए गर्म जगह - फोटो : istock
सर्दियां काफी बढ़ गई हैं। कई राज्यों में तो सर्दी को लेकर अलर्ट भी जारी हो गया है। अधिक ठंड पड़ने से स्कूलों में बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। छुट्टियों पर कहीं घूमने जाने का यह अच्छा मौका है। लोग घर से निकलना तो चाहते हैं, परिवार, बच्चों या दोस्तों के साथ कोई मजेदार ट्रिप भी प्लान करना चाहते होंगे लेकिन सर्दी तो हर जगह है, यह सोचकर इस ठिठुरन में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि सर्दियों में कौन से पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं, जहां इतनी ठंड न पड़ रही हो तो आपके पास कई विकल्प हैं। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां सर्दियों के मौसम में गर्मी का पूरा मजा मिलता है। आप यहां मजे से घूम सकते हैं, वह भी बिना जैकेट स्वेटर के। तो चलिए जानते हैं सर्दियों में घूमने के लिए भारत की गर्म जगहों के बारे में, जो जनवरी और फरवरी में घूमने के लिए हैं बेस्ट डेस्टीनेशन। 
विज्ञापन

2 of 5
सर्दियों में घूमने के लिए गर्म जगह - फोटो : iStock
गोवा 

भारत का गोवा विदेशी और देसी दोनों पर्यटकों की पहली पसंद है। अगर आपको समुद्र, बीच, नाईट लाइफ, पार्टी और मौज मस्ती करना पसंद है तो आप सर्दी के मौसम में गोवा जा सकते हैं। गोवा एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टीनेशन है, जहां आप दोस्तों, परिवार या फिर सोलो ट्रिप पर भी जा सकते हैं। जनवरी की ठंड में भी आप गोवा में साधारण शर्ट या टी-शर्ट पहन कर घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सर्दियों में घूमने के लिए गर्म जगह - फोटो : Facebook/World of Rajasthan
जैसलमेर 

सर्दियों में राजस्थान का जैसलमेर के सफर पर निकल सकते हैं। जैसलमेर में आपको ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति दोनों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यहां कैंपिंग, नाइट आउट,  ऊंट की सवारी और भी कई मजेदार एक्टिविटी का आप लुफ्त उठा सकते हैं। अच्छी बात ये हैं कि कड़ाके के ठंड के बाद भी यहां आपको बहुत कम ठंड लगेगी।   

4 of 5
सर्दियों में घूमने के लिए गर्म जगह - फोटो : Facebook/coorg
कुर्ग

कर्नाटक में स्थित कुर्ग का आधिकारिक नाम कोडगु है। इसे दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में कुर्ग में तापमान अधिक होता है। ठिठुरन वाली ठंड में आप यहां गर्माहट को महसूस कर सकते हैं। कुर्ग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दियों में घूमने के लिए गर्म जगह - फोटो : Pixabay
मुंबई 

सर्दियों के मौसम में आप घूमने के लिए मुंबई भी जा सकते हैं। यहां समुद्र किनारे आप तेज लहरों को एंजॉय कर सकते हैं। घूमने के लिए मुंबई में कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। प्रसिद्ध मंदिरों से लेकर खूबसूरत नजारों वाली जगहें और यहां का स्ट्रीट फूड यात्रियों को पसंद आता है। कम बजट और सामान्य तापमान में आप सर्दियों की छुट्टियां आराम से बिता सकते हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें