Delhi se 300 km ghumne ki jagah: दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मियों का मौसम अक्सर लोगों को परेशान कर देता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और व्यस्त जीवनशैली के बीच हर कोई वीकेंड पर ऐसी जगह की तलाश करता है जहां कुछ समय सुकून से बिताया जा सके। अच्छी बात यह है कि दिल्ली से 300 किलोमीटर के अंदर कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन और प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं, जहां आप सिर्फ कुछ घंटों की यात्रा करके पहुंच सकते हैं।
ये डेस्टिनेशन न केवल ठंडे मौसम का अनुभव कराते हैं, बल्कि प्रकृति के करीब समय बिताने का भी मौका देते हैं। पहाड़ों की ठंडी हवाएं, हरियाली से घिरी घाटियां, झीलें और शांत वातावरण आपके तनाव को दूर करने में मदद कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन जगहों पर पहुंचने के लिए लंबी छुट्टियां लेने की जरूरत नहीं होती। आप शुक्रवार रात या शनिवार सुबह निकलकर आराम से पूरा वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं।
अगर आप भी दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए किसी शानदार वीकेंड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली से 300 किलोमीटर के अंदर स्थित ये 5 ठंडी जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।