Vaishno Devi Kaise Jaye: भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक मां वैष्णो देवी का दरबार हर साल करोड़ों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुट पर्वत पर स्थित माता रानी के इस पवित्र धाम तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कटरा से लगभग 13 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। कई लोग नौकरी, पढ़ाई या समय की कमी के कारण सोचते हैं कि क्या सिर्फ 2 दिन में वैष्णो देवी के दर्शन करके वापस लौटा जा सकता है?
अच्छी बात यह है कि सही प्लानिंग के साथ 2 दिन में वैष्णो देवी यात्रा पूरी करना बिल्कुल संभव है। यदि आप ट्रेन, फ्लाइट या सड़क मार्ग से सही समय पर कटरा पहुंचते हैं और यात्रा की पहले से तैयारी कर लेते हैं, तो आराम से माता के दर्शन करके वापस लौट सकते हैं। हालांकि इसके लिए यात्रा का समय, होटल बुकिंग, यात्रा पर्ची, पैदल मार्ग और खर्च की जानकारी पहले से होना जरूरी है।
इस लेख में आपको वैष्णो देवी यात्रा का पूरा प्लान मिलेगा। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से पहुंचने का रूट, कटरा से भवन तक की पैदल यात्रा, हेलीकॉप्टर विकल्प, होटल खर्च, खाने-पीने का बजट और 2 दिन की पूरी यात्रा की पूरी योजना बताई जा रही है, ताकि पहली बार जाने वाले श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी न हो।