फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend Plans Ideas: वीकेंड को बनाना चाहते हैं खास, तो इस तरह अपने शहर की इन मजेदार चीजों का उठाएं लुत्फ

Sat, 03 Sep 2022 01:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के साथ वीकेंड पर घूमने की जगहें - फोटो : istock
Weekend Plans Ideas: हफ्तेभर कामकाज के बाद आप वीकेंड पर घर पर होते हैं। इस दौरान लोग अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। कपल एक दूसरे के साथ वीकेंड पर घूमने जाना चाहते हैं। ऐसे ही अगर परिवार में बच्चे होते हैं तो वह भी छुट्टी वाले दिन घूमने की जिद करते हैं। हालांकि महज एक संडे की छुट्टी में कहां घूमने जाएं या अपना वीकेंड किस तरह से खास बनाएं, इसे लेकर लोग असमंजस में रहते हैं। घर पर ही टीवी देखने, खाने पीने आदि करके वह लगभग रोज की तरह से वक्त निकाल देते हैं। लेकिन अगर हर बार से यही रूटीन अपना रहे हैं तो इस वीकेंड पर अपने पार्टनर, बच्चों या फिर माता पिता के साथ शहर घूमने निकले। आपके शहर में ऐसी कई जगहें होंगी, जहां घूमने के साथ आप अपनी छुट्टी को मजेदार बना सकते हैं। वीकेंड पर शहर की इन जगहों में घूमने जा सकते हैं आप।
विज्ञापन

2 of 5
सिनेमा देखने जा सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा देखने जाएं

हफ्ते में एक बार आप परिवार के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए आप शहर के किसी थियेटर में जा सकते हैं। माॅल में भी सिनेमा हाॅल होते हैं। शहर में कोई माॅल है तो फिल्म देखने के साथ ही बच्चों या पार्टनर के साथ माॅल घूम सकते हैं। इस दिनों कई माॅल्स में गणेश उत्सव की खास डेकोरेशन देखने को मिल जाएगी, जहां आप फोटोशूट करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऐतिहासिक जगहें - फोटो : istock
किसी ऐतिहासिक जगह पर जाएं

अगर आपके शहर में कोई ऐतिहासिक जगह हो, तो बच्चों को वहां लेकर जाएं। उन्हें ऐसी जगहों की कहानियां सुनाएं। इससे बच्चों का ज्ञान भी बढ़ेगा और वह अपने देश व इतिहास के बारे में भी जानेंगे। इसके अलावा छुट्टी में घूमने का मजा भी ले पाएंगे।

4 of 5
पिकनिक - फोटो : Pixabay
पार्क

छुट्टी वाले दिन आप सुबह वॉक पर या फिर शाम में बच्चों को लेकर पार्क घूमने जा सकते हैं। पार्क या किसी चिड़ियाघर में पिकनिक मनाने भी जा सकते हैं। पार्क में बच्चों के लिए झूले और खेलने का अच्छा माहौल होता है, साथ ही पार्क में हरियाली और खुली हवा में वक्त बिताना अच्छा अनुभव हो सकता है। हफ्ते में एक बार बच्चों या अपने पार्टनर के साथ पार्क में कुछ वक्त बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छुट्टी वाले दिन जाएं मंदिर - फोटो : istock
मंदिर

ऑफिस से छुट्टी वाले दिन आप अपने माता-पिता या दादा दादी को लेकर मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को भी शहर के किसी मंदिर लेकर जाएं। मंदिरों का माहौल बहुत ही खुशनुमा और आध्यात्मिक होता है। हर हफ्ते मंदिर जाने की आदत बच्चों को धर्म और आध्यात्म से जोड़ेगी। वहीं बड़े बुजुर्गों को भी मंदिर जाकर अच्छा महसूस होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें