Markets in Delhi for Wedding Shopping: शादी के लिए दूल्हा, दुल्हन से लेकर परिवार, रिश्तेदार सभी उत्साहित होते हैं। शादी में बहुत सारी तैयारियां करनी होती है। कपड़े और ज्वेलरी से लेकर और भी कई सारी चीजों की शॉपिंग करनी होती है। लड़कियां अपनी शादी के लिए बहुत सारे सपने देख कर रखती हैं। किसी सेलिब्रिटी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखकर खुद की शादी के सपने सजाने लगती हैं। वह मन ही मन सोच लेती हैं कि अपनी शादी में तो किसी एक्ट्रेस जैसा लुक लेंगी। अनुष्का शर्मा या कटरीना जैसा लहंगा पहनेंगी। उनकी शादी का समय नजदीक आता है तो दुल्हन भी खरीदारी शुरू कर देती है। हालांकि शादी की शॉपिंग को लेकर अक्सर सामान्य घरों की लड़कियों के सामने दो दिक्कतें होती हैं। पहली ये कि उनकी शादी की शापिंग का बजट सीमित होता है। कम पैसों में किसी अभिनेत्री जैसा लहंगा लेने का सपना, ख्वाब बनकर ही रह जाता है। दूसरी समस्या होती है कि शापिंग कहां से की जाए ताकि वह सबसे बेस्ट चीज कम पैसों में खरीद सकें। अगर आपके घर में भी शादी नजदीक है और शादी की शॉपिंग को लेकर असमंजस में हैं तो दिल्ली की बाजारों से शादी की शॉपिंग कर सकते हैं। दिल्ली में कई ऐसी मार्केट हैं, जहां होलसेल रेट में शादी की शॉपिंग कर सकते हैं। लेटेस्ट फैशन के कपड़ों से लेकर शादी के लिए जरूरी हर सामान दिल्ली की बाजारों में मिल जाएगा। अगली स्लाइड्स में जानिए शादी की शापिंग के लिए दिल्ली की सबसे बेस्ट मार्केट के बारे में।