फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो जगह जहां लक्ष्मण जी ने की थी आखिरी तपस्या, अब ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए है सबसे खूबसूरत जगह

Tue, 20 Aug 2019 07:43 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
ऋग्वेद में उत्तराखंड को देवभूमि बताया गया है। इस पावन भूमि को मनीषीयों की पूर्ण कर्म भूमि कहा गया है। क्या आप जानते हैं कि मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम के छोटे भाई भगवान लक्ष्मण जी का भी उत्तराखंड से नाता रहा है। लक्ष्मण जी ने अपनी आखिरी तपस्या देवभूमी उत्तराखंड में ही की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मण जी ने अपनी आखिरी तपस्या उत्तराखंड के गढ़वाल में की थी। मान्यता है कि लक्ष्मण जी ने अपनी आखिरी तपस्या तपोवन में की थी जो कि टिहरी गढ़वाल में है। अगर आप कभी उत्तरकाशी गए होंगे तो आपने तपोवन के बारे में जरूर सुना होगा। पर्यटक बड़ी तादाद में यहां ट्रैकिंग के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
तपोवन गंगोत्री हिमनद से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां के अद्भुत नजारे पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं। तपोवन से दूर-दूर तक फैली हिमालय की चोटियां दिखती हैं। तपोवन को ही नंदनवन भी कहते हैं। यहां पर्वतारोहण के लिए कैंपिंग की जाती है। 

4 of 5
- फोटो : pixa
गोमुख ट्रैकिंग के पास ही तपोवन है जहां हर साल लाखों की तादाद में विदेशी पर्यटक ट्रैकिंग के लिए उमड़ते हैं। नंदनवन से शिवलिंग, भागीरथी, केदार डोम, थलय सागर और सुदर्शन जैसे चोटियों का शानदार दृश्य दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्यटक यहां सतोपंत, खर्चाकुंड, कालिंदी कल, मेरू और केदारडोम पर ट्रैकिंग और कैपिंग करते हैं। ट्रैकिंग के अलावा पर्यटक पर्वतों पर चढ़ाई और रॉक क्लाइम्बिंग भी करते हैं। यहां के हरियाली से भरे चीड़ और देवदार के वृक्ष पर्यटकों को काफी लुभाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें