फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने का सपना करें पूरा, अपने देश में ही हैं थाईलैंड, चीन जैसी ये जगह

Sat, 10 Aug 2019 03:41 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
विदेश घूमने की उत्सुकता हर व्यक्ति के मन में होती है, साथ समुंदर पार फ्लाइट से पहुंचकर दूसरे देश की संस्कृति और सभ्यता देखने में कोई बुराई नहीं है लेकिन इससे पहले अपने देश की उन विदेश जैसी दिखने वाली जगहों को तो देख लें जहां जाने का सपना बचपन से देख रहे हैं, यकीन मानिए इतना पैसा खर्च करके विदेश जाना का आईडिया दिमाग से निकल जाएगा 
विज्ञापन

2 of 6
भारत का स्कॉटलैंड कूर्ग
चाहे आप हिमाचल के खज्जर चले जाएँ, या शिलॉन्ग, लेकिन कूर्ग की खूबसूरती को भारत के स्कॉटलैंड कहे जाने का खिताब हासिल है। हरी वादियों के नज़ारों से लदा हुआ दक्षिण भारत का ये शहर, आपके दिमाग से विदेश घूमने जाने के खयाल को निकाल देगा।
विज्ञापन

3 of 6
मिनी इजराइल है कसोल 
कसोल को ज़्यादातर लोग ट्रेकिंग और एडवेंचर के लिए पसंद करते हैं, लेकिन पावर्ती वैली में बसा ये कसोल इज़राइल के छोटे रूप के तौर पर भी जाना जाता है। इसकी वजह है यहाँ पर बढ़ता इज़राईली कल्चर और टूरिजम।

4 of 6
थाईलैंड का फीफी द्वीप देखना है तो जाएं अंडमान 
विदेश घूमने जाने वालों के लिए थाइलैंड तो जैसे लिस्ट में टॉप पर ही रहता है। लेकिन जनाब थाइलैंड के फी-फी आइलैंड का मज़ा आप भारत के अंडमान एंड निकोबार आइलैंड में ही ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
देखना है ग्रेट वॉल ऑफ चाइना तो जाएं कुंभलगढ़
ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के बारे में बहुत कुछ सुना भी होगा और कई बार तस्वीरों में देखकर हैरान भी हुए होंगे। तो अगर चाइना घूमने का प्लान अभी नहीं बन पा रहा है, तो ज़रा अपने राजस्थान में बने कुंभलगढ़ किले का चक्कर लगा आइए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुलमर्ग है हमारा स्विट्जरलैंड 
देवदार के हरे, ऊंचे पेड़ों के बीच, बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़, एक आलीशान रिजॉर्ट में आरामऔर रोमांच के लिए स्की, ये सब अपने हनीमून पैकेज में शामिल कर अगर आप स्विट्ज़रलैंड जाने का सोच रहे हैं, तो जरा अपनी प्लानिंग पर ब्रेक लगाइए क्योंकि आपको ये सब हमारे अपने कश्मीर में मिल जाएगा। श्रीनगर से 3 घंटे की दूरी पर बसा गुलमर्ग आपकी रोमांटिक और रोमांचक यात्रा के लिए परफेक्ट जगह है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें