फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र किनारे बना है भारत का यह सबसे विशाल मंदिर, बारह ज्योतिर्लिंगों में से है एक

Tue, 12 Nov 2019 11:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Pixabay
भारत में देखने और घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं। जितने सुंदर नजारें यहां के पहाड़ों और समुद्र के किनारे देखने को मिलेंगे उतने ही अद्भुत और आश्चर्यजनक हैं यहां पर बने मंदिर। इन मंदिरों के बारे में जहां पुराणों से लेकर महाभारत काल तक में बताया गया है, वहीं इन मंदिरों की आस्था आज भी लोगों के दिलों में हैं। तो चलिए जानें इस अनोखे मंदिरों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
सोमनाथ मंदिर, गुजरात
गुजरात के काठियावाड़ जिले में बना है अनोखा मंदिर सोमनाथ। इस मंदिर के बारे में अनेक मान्यता है। जिसकी वजह से दूर-दूर से सैलानी इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : Pixabay
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक
सोमनाथ मंदिर को बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। कहते हैं कि इस मंदिर में रखे शिवलिंग को चंद्र देव ने स्थापित किया था। अरब सागर के तट पर बने इस मंदिर का उल्लेख स्कंदपुराण, श्रीमद्भागवत गीता, शिवपुराण और बहुत से प्राचीन ग्रंथों में है।  

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : Pixabay
कैसे पहुंचे
सोमनाथ जाने के लिए ट्रेन एक बढिया विकल्प है क्योंकि इसकी दूरी ज्यादा है। सोमनाथ तक जाने के लिए सबसे पास का स्टेशन वेरावल पड़ता है। जहां से महज 6 किमी की दूरी पर बना है ये मंदिर। इसके अलावा सोमनाथ जाने के लिए बहुत से शहरों से बसें भी मिल जाती है। जिनसे आप बड़ी ही आसानी से पहुंच सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें