फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में मौजूद राजसी ठाठ वाले शहर 'जैसलमेर' में इन पांच चीजों के जरूर लें मजे

Thu, 22 Aug 2019 12:59 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
घुमक्कड़ी होने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि आप अपने देश और बाकि दुनिया के तमाम रंग, रूप देख सकते हैं। जरा सोचिए, कहीं जाकर अनजान लोगों से बातें करना, उनकी संस्कृति को समझना, उनके खान-पान को चखना, उनकी अलग और विविध कलाओं के बारे में जानना, ये कितना जबरदस्त अनुभव होता होगा। आप भी ऐसे अनुभव ले सकते हैं, जरूरी नहीं उसकी शुरुआत विदेश जाकर की जाए। बल्कि अपने देश में छिपे खजानों को खोजें और अनोखे सफर पर निकल जाएं। आज हम आपको उसी सफर के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
राजस्थान का सुनहरा शहर जैसलमेर हर घुमक्कड़ी की बकेट लिस्ट में होता है। जैसलमेर एक ऐसी जगह है जहां पहुंचकर, आप महसूस करेंगे कि इतिहास किताबों से साक्षात बाहर आ गया हो। अगर आप अगली छुट्टी की तैयारियां कर रहे हैं तो जैसलमेर जैसी खूबसूरत और रोमांचक जगह जाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। ये भी जान लें कि यहां पहुंचकर आप किन चीजों का मजा ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
गोल्डन किले ठहरें 
गोल्डन जैसलमेर किले के अंदर रहने के लिए यह सुनहरामौका हो सकता है। किले के अंदर 300 के करीब लोग रहते हैं, जिससे वहां ठहरने का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप एक बार शाही सपनों को जीना चाहते हैं, तो ये सबसे बेहतरीन तरीका है।

4 of 6
सिल्क रूट आर्ट गैलरी
जैसलमेर में पटवा हवेली रोड पर एक कला का खजाना है जो सिल्क रूट आर्ट गैलरी के नाम से जाना जाता है। यह शॉपिंग के लिए उत्साही लोगों के लिए शानदार जगह है, यहां आपको अच्छी तरह से तैयार किए गए हस्तशिल्प, कपड़े, पारंपरिक जूते और बहुत कुछ मिल जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
थार पर पैराग्लाइडिंग
आप जैसलमेर में सुनहरी रेत पर पैरासेलिंग करते हुए ऊंची उड़ान भर सकते हैं, और थार के राजसी टीलों का मनोरम दृश्य देख अपनी आंखों में कैद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गडसीसर झील की नौकायन
गडसीसर झील पर खूबसूरत सूर्यास्त देखते हुए नाव की सवारी करने का नजारा आपको जिंदगी भर याद रहेगा। हालांकि, अधिकतर लोग मोटर बोट्स चुनते हैं, लेकिन उस पल को खुलकर जीने के लिए नाव चुनें और धीमे-धीमे सफर तय करें । हां, अपना कैमरा भी साथ रखना ना भूलें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें