Bhutan Trip: कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत में घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं, लेकिन लगभग हर व्यक्ति का सपना होता है कि कम से कम एक बार विदेश यात्रा करे। हालांकि विदेश यात्रा की तमन्ना रखने वाले महज फ्लाइट टिकट के किराए से ही निराश हो जाते हैं। वहीं विदेश में घूमने, ठहरने और खाने पीने के खर्च को मिलाकर उनकी सारी जमा पूंजी व्यय होने का डर लगा रहता है। हालांकि कई ऐसे देश हैं जो पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीयों को घूमने के लिए मौका देते हैं। अब विदेश यात्रा जाने का सपना पूरा हो सकता है, साथ ही बजट में विदेशी नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। कश्मीर से लेकर केरल तक घूमने में जितने रुपये आप व्यय करते हैं, उतने में भारत के पड़ोसी देश भूटान की सैर कर सकते हैं। भूटान काफी खूबसूरत देश है, जहां के नजारे आपको आनंदित कर देंगे। आइए जानते हैं भूटान कैसे जा सकते हैं, भूटान में कहां-कहां घूमने जा सकते हैं और भूटान घूमने का खर्च कितना आएगा।