खुले आसमान के नीचे पार्टनर या दोस्तों के साथ पुरानी बातों को याद करते हुए नई याद बनाना सोचिए कितना खास होगा सब कुछ। ठंडी-ठंडी हवा, हरे-भरे पेड़-पौधे, चमचमाते हुए तारे और दूर नदी से आती आवाज सबकुछ 'फिल्मी बैकग्राउंड' जैसे सुनने में भले लग रहा हो लेकिन ये सच भी हो सकता। जी हां, इसके लिए ज्यादा पाइए भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। प्लान दोस्त के साथ हो या पार्टनर के साथ आज हम आपको एक ऐसी जगह के बार में बताने जा रहे हैं जहां पहुंचकर आप जीवन का खूबसूरत पल जी पाएंगे।