फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लंबे वीकेंड को बना लें मजेदार, घूम आइए दिल्ली से पांच घंटे की दूरी पर बसी ये चार जगह

Fri, 16 Aug 2019 04:56 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
छुट्टियों में घूमने की तैयारियां बस शुरू कर दीजिए क्योंकि ये वीकेंड भी लंबा है और ऐसे में आपके बजट की जगह ढूंढ़कर बताने का काम हम कर रहे हैं। छुट्टियों का मतलब ही होता है सुकून और आराम। साथ में गजब की जगह पर चले जाएं तो छुट्टियों में चार चांद लग जाते हैं। आज हम उन 5 स्थानों के विषय में बताएंगे जिनकी विशेषताओं के खूब चर्चे हैं। ये दिल्ली से सिर्फ पांच घंटे की दूरी पर स्थित हैं। यानी बजट में दो दिन के अंदर मूड फ्रेश करके लौट आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मंडावा 
राजस्थान का ये शहर अपने किले और हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बजरंगी भाईजान और लव आजकल जैसी कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। दिल्ली से इसकी दूरी 260 किलोमीटर है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नीमराना

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी और ठाठ बाट वाली छुट्टियां मनानी है, तो नीमराणा घूम आइए। यहां नीमराणा होटल में शाही ठाठ-बाट से दो दिन की छुट्टी बिता सकते हैं। यहां नीमराणा किले के साथ ही आप सरिस्का टाइगर रिजर्व में जंगली जानवरों को भी देख सकते हैं।  ये दिल्ली से 122 किलोमीटर दूर है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दौसा

शांत वातावरण में छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो आपको दौसा बेस्ट है। यहां की आभानेरी बावड़ी बहुत ही फेमस है, जहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। यहां से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भी जा सकते हैं। ये दिल्ली से 260 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डुण्डलोद फोर्ट - फोटो : Facebook/Saini Sanjay
डुण्डलोद 

राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत की झलक पाने के लिए आपको डुण्डलोद जरूर जाना चाहिए। यहां पर मुगल और राजपूताना स्टाइल की कई हवेलियां हैं। ये दिल्ली से 265 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें