अगर इस दिवाली आप कुछ अलग प्लान कर रोशनी से भरे इस त्योहार को यादगार बनाना चाहते हैं तो आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालना होगा। वैसे तो दिवाली के टाइम पर छुट्टियां रहती भी हैं। इससे पहले कि आपकी ये छुट्टियां घर पर ही कट जाए, इससे पहले ही प्लान कर लें और अपने बैग को पैक कर घूमने निकल जाएं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर दिवाली के मौके पर कहां घूमने जाना चाहिए। आज हम बताएंगे ऐसी 5 जगह जो आपकी बजट में भी होंगी और जहां दिवाली की रौनक भी देखने लायक होगी।