फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Romantic Places In Delhi: दिल्ली की इन जगहों पर पार्टनर के साथ बिताएं समय, वैलेंटाइन वीक को बनाएं खास

Tue, 03 Feb 2026 11:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Valentine Week 2026: अगर आप वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ कहीं जाना चाहते हैं तो दिल्ली में कुछ जगहें बेहद खास हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली की इन जगहों पर पार्टनर के साथ बिताएं समय - फोटो : adobe
Valentine Week 2026: वैलेंटाइन वीक प्यार जताने और अपने पार्टनर के साथ खास पल बिताने का सबसे खूबसूरत समय होता है। अगर आप इस वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और दिल्ली में ही कुछ खास जगहें तलाश रहे हैं, तो आपके लिए कई रोमांटिक ऑप्शन मौजूद हैं।

दिल्ली सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और भीड़-भाड़ वाली जगहों के लिए ही नहीं, बल्कि यहां कई ऐसी शांत, खूबसूरत और रोमांटिक लोकेशंस भी हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

चाहे आप नेचर के बीच सुकून के पल चाहते हों या फिर किसी खूबसूरत कैफे में बैठकर बातें करना चाहते हों, दिल्ली हर कपल के लिए कुछ न कुछ खास जरूर ऑफर करती है। इस वैलेंटाइन वीक को यादगार बनाने के लिए दिल्ली की ये खास जगहें आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लोधी गार्डन - फोटो : अमर उजाला
 लोधी गार्डन
  • हरी-भरी हरियाली, शांत माहौल और खूबसूरत वॉकिंग ट्रैक के कारण लोधी गार्डन कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है। 
  • यहां सुबह या शाम के समय पार्टनर के साथ टहलना बेहद सुकून भरा अनुभव देता है।
  • अगर आपको शांति से बैठना पसंद है तो अपने पार्टनर के साथ यहां जानेे का प्लान करें।
विज्ञापन

3 of 5
इंडिया गेट - फोटो : ANI

इंडिया गेट
  •  शाम के समय इंडिया गेट की लाइटिंग और खुला माहौल इसे रोमांटिक बना देता है। 
  • यहां बैठकर बातें करना और साथ में समय बिताना कपल्स को काफी पसंद आता है।
  • यहां आप ढेर सारी तस्वीरें खिंचवा सकते हैं।
  • इंडिया गेट पर आप चाहें तो दिन के समय भी जाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं। 

 

4 of 5
हौज खास विलेज - फोटो : instagram
हौज खास विलेज
  • अगर आप कैफे होपिंग और झील के किनारे बैठकर समय बिताना चाहते हैं, तो हौज खास विलेज एक बेहतरीन ऑप्शन है। 
  • यहां का सनसेट व्यू कपल्स के लिए खास माना जाता है।
  • यहां कई एक से बढ़कर एक सुंदर कैफे भी हैं, जहां की खूबसूरती देखने लायक होती है और खाना भी कमाल का होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुंदर नर्सरी - फोटो : instagram
सुंदर नर्सरी
  •  कम भीड़ और नेचर के बीच सुकून चाहने वाले कपल्स के लिए सुंदर नर्सरी एक शानदार जगह है। 
  • यहां की खूबसूरती वैलेंटाइन वीक को और खास बना देती है।
  • यहां रोज डे के दिन जाकर आप खास दिन को और खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें