फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week Travel Ideas: 7 दिन-7 अलग जगह.... वैलेंटाइन सप्ताह में पार्टनर के साथ कहां जाएं ?

Mon, 02 Feb 2026 12:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Where To Go In Valentine Week: अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस वैलेंटाइन वीक को खास बनाना चाहते हैं तो सात दिन सात अलग जगह घूमें। इसके लिए हम आपको यहां कुछ आइडिया देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइन सप्ताह में पार्टनर के साथ कहां जाएं ? - फोटो : Adobe stock
Where To Go In Valentine Week: वैलेंटाइन सप्ताह प्यार का इजहार करने और अपने पार्टनर के साथ खास पल बिताने का सबसे रोमांटिक समय होता है। अगर आप इस साल वैलेंटाइन वीक को यादगार बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ फूल और चॉकलेट देने से काम नहीं चलेगा।

इस हफ्ते के हर दिन को खास बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाकर रोमांटिक, एडवेंचर और नेचर का मजा लेना एक बेहतरीन आइडिया है। इससे आपका वैलेंटाइन सप्ताह न केवल रोमांटिक बल्कि एंटरटेनिंग भी बन जाएगा।

अगर आप भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रहे हैं तो इस लेख में हम आपको सात दिन के लिए सात अलग-अलग जगहों पर जाने का आइडिया देंगे, ताकि आपका वैलेंटाइन वीक पूरी तरह से स्पेशल और यादगार बन सके।
विज्ञापन

2 of 9
7 फरवरी-रोज डे - फोटो : instagram
7 फरवरी-रोज डे    
  • ये मौका है पार्टनर के साथ वैलेंटाइन वीक के पहले दिन कहीं जाने का।
  • आप चाहें तो इस दिन किसी गार्डन में घूमने जा सकते हैं।
  • सर्दियों के मौसम में कई जगह फूलों की प्रदर्शनी लगी होती है, जहां आप जा सकते हैं।
  • गार्डन में घूमने के दौरान ही अपने पार्टनर को गुलाब दें।

 
विज्ञापन

3 of 9
8 फरवरी-प्रपोज डे - फोटो : Adobe stock
8 फरवरी-प्रपोज डे
  • मौका जब प्रपोज डे का है तो ऐसी जगह पर जाएं, जहां थोड़ी शांति हो।
  • कई कैफे प्रपोज डे के लिए खास टेबल बुक करने का मौका देते हैं।
  • यहां जाकर आप कैंडल नाइट डिनर डेट पर जा सकते हैं। 
  • प्रपोज डे पर ऐसी जगह पर जाकर आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

 

4 of 9
9 फरवरी-चाॅकलेट डे - फोटो : Adobe stock
9 फरवरी-चाॅकलेट डे
  • कई शहरों में चॉकलेट डे के मौके पर तमाम कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
  • कई बेकरी लोगों को उनके पार्टनर के साथ आमंत्रित करती हैं। 
  • ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ किसी केक बेक इवेंट में भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
10 फरवरी-टेडी डे - फोटो : Adobe stock
10 फरवरी-टेडी डे    
  • इस दिन लोग अपने पार्टनर को क्यूट-क्यूट से टेडी वियर तोहफे में देते हैं।
  • आप इस दिन अगर कहीं जाना चाहते हैं तो पिकनिक पर जाएं।
  • पिकनिक पर जाकर अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करना इस दिन को खास बना देगा।

 
विज्ञापन

6 of 9
11 फरवरी -प्राॅमिस डे - फोटो : Adobe stock
11 फरवरी -प्राॅमिस डे    
  • इस दिन लोग अपने पार्टनर से वादा करते हैं।
  • ये दिन भी खास मौका होता है पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का। 
  • इस दिन किसी कॉफी डेट पर अपने पार्टनर को ले जाएं और वहां उनसे खास वादा करें।

 
विज्ञापन

7 of 9
12 फरवरी-हग डे - फोटो : instagram
12 फरवरी-हग डे    
  • ये दिन है गले लगाकर बिना बोले बहुत कुछ कहने का।
  • ऐसे में अपने पार्टनर के साथ इस दिन किसी नदी किनारे जाकर बैठें।
  • अगर आपके शहर में कोई रिवर फ्रंट है तो उससे बेहतर जगह इस दिन के लिए कुछ हो नहीं सकती।

 

8 of 9
13 फरवरी-किस डे - फोटो : Adobe stock
13 फरवरी-किस डे    
  • ये दिन सिर्फ किस करने के लिए नहीं, बल्कि अपने रिश्ते की नई शुरुआत के लिए भी सही है।
  • ऐसे में आप चाहें तो इस दिन कहीं ऐसी जगह डेट पर जाएं, जहां जाना आपके पार्टनर को पसंद हो। 
  • इससे आप उनके और भी ज्यादा करीब आ जाएंगे।

 
विज्ञापन

9 of 9
14 फरवरी-वैलेंटाइन डे - फोटो : Adobe stock
14 फरवरी-वैलेंटाइन डे    
  • रिश्ते का इजहार और साथ होने की खुशी किसी अच्छे कैफे में डिनर के साथ मनाएं।
  • इसके लिए किसी अच्छे से रेस्टोरेंट में अपने पार्टनर की पसंद कि डिशेज के साथ डेट प्लान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें