फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2022: प्रेमी जोड़ा एक बार जरूर करें इश्किया गजानन मंदिर के दर्शन, यह है खासियत

Mon, 14 Feb 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Valentine Day 2022 Lovers Temple - फोटो : Istock
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। साल के सबसे रोमांटिक हफ्ते में कपल एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए वैलेंटाइन डे के मौके पर ट्रिप प्लान करते हैं। प्रेमी जोड़ा किसी ऐसी जगह पर जाना चाहता है, जो रोमांटिक भी हो और उनके प्यार के पलों को यादगार बनाने वाला भी हो। ऐसे में कम बजट में खूबसूरत नजारों, अच्छा खाना मिल जाए तो मजा ही आ जाए। कपल्स के लिए रोमांटिक और कम पैसों की ट्रिप में राजस्थान को शामिल किया जा सकता है। सर्दियों में घूमने के लिए यह जगह मौसम के लिहाज से तो अच्छी है ही, साथ ही यहां घूमने के लिए काफी कुछ मिल जाएगा लेकिन अगर वैलेंटाइन डे के मौके पर राजस्थान आ रहे हैं तो यहां प्रेमियों के लिए सबसे बेस्ट जगह है एक खास मंदिर। यह मंदिर प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत खास माना जाता है। इस मंदिर में प्रेमियों की मुरादें पूरी होती हैं। ऐसे में अगर राजस्थान आए तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें। चलिए जानते हैं प्रेमियों के बीच प्रसिद्ध इश्किया गजानन मंदिर के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
Valentine Day 2022 Lovers Temple - फोटो : instagram/jodhpur.rajasthan.india
कहां है इश्किया गजानन मंदिर

कपल्स की ट्रैवल सूची में जोधपुर शहर का नाम हमेशा शामिल होता है। इस शहर का अंदाज और खूबसूरती कपल्स के बीच आकर्षण का केंद्र है। जोधपुर में ही प्रेमियों का खास मंदिर इश्किया गजानन मंदिर स्थित है। यह मंदिर जोधपुर के परकोटे में मौजूद है।
विज्ञापन

3 of 5
Valentine Day 2022 Lovers Temple - फोटो : Facebook/jodhpur.rajasthan.india
इश्किया गजानन मंदिर की खासियत

भगवान गणेश जी के यह मंदिर प्रेमी जोड़ों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां कई जोड़े अपनी शादी की मुरादें लेकर आते हैं। प्यार करने वाले भगवान गणेश से मनौती मांगते हैं। इसलिए इस मंदिर को इश्किया गजानन मंदिर कहा जाता है।

4 of 5
Valentine Day 2022 Lovers Temple - फोटो : Facebook/jodhpur.rajasthan.india
इश्किया गजानन मंदिर की मान्यता

मान्यता है कि प्यार करने वालों के लिए श्रीगणेश क्यूपिड की भूमिका निभाते हैं। यहां कुवारे लड़के या लड़कियां मन्नत मांगते हैं तो उनका रिश्ता बहुत जल्द तय हो जाता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उसे ही जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो यहां मुराद मांगने से आपको जीवनसाथी के तौर पर वही मिल सकता है।

इश्किया गजानन के साथ ही इस मंदिर को गुरु गणपति के नाम से भी जाना जाता है। जिन लोगों की शादी होने वाली है, वह भी पहली मुलाकात और गणेश जी से आशीर्वाद के लिए इसी मंदिर में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Valentine Day 2022 Lovers Temple - फोटो : Facebook/jodhpur.rajasthan.india
इश्किया गजानन मंदिर का खास स्ट्रक्चर 

जोधपुर के इश्किया गजानन मंदिर का निर्माण कुछ इस तरह का है कि मंदिर के आगे खड़े लोग दूर से किसी को आसानी से दिखाई नहीं देते। इस कारण यहां प्रेमी जोड़ों का जमावड़ा लगता है। कपल्स के मिलने के लिए यह मुख्य स्थान बन गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें