फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2020: पार्टनर को प्रपोज करने के लिए दिल्ली के पास ये हैं खूबसूरत डेटिंग प्लेस

Sat, 08 Feb 2020 10:12 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dating
सालों भर प्रेमी जोड़ों को जिस दिन का इंतजार रहता है, वह दिन यानी Valentine Day (वैलेंटाइन डे) आने वाला है। अगर आप इस वैलेंटाइन डे अपने होने वाले पार्टनर को या अपने किसी प्यारे से दोस्त को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो दिल्ली के पास ही बेहद खूबसूरत डेटिंग प्लेस हैं, जहां जाकर आप अपनी दोस्ती को मोहब्बत में बदल सकते हैं। दरअसल,  हम हर जगह अपने प्यार का इजहार नहीं कर सकते हैं। प्यार के इजहार को हमेशा खास जगह चुनकर ही करना चाहिए। इससे लव लाइफ न सिर्फ खूबसूरत बनती है बल्कि आपका पार्टनर इंप्रेस भी होता है। यहां हम आपको बता रहे हैं, प्यार के इजहार के लिए शानदार डेटिंग प्लेसेस के बारे में: 
विज्ञापन

2 of 5
धर्मकोट
आप अगर किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो धर्मकोट जाएं। यह जगह हिमाचल प्रदेश में बसी है। यह बेहद खूबसूरत जगह है। धर्मकोट छोटा-सा पर्यटक स्थल है जहां आप कैपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं रहती। ऐसे में आप आसानी से अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कह सकते हैं।  यह जगह मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर है। इस गांव के आस-पास आपको देवदार के घने जंगल दिखेंगे। यह छोटा-सा पर्यटन स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास करने के केंद्र हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
munsiyari
मुनस्यारी
मुस्यारी पंचचूली की शानदार चोटियों पर बसा पहाड़ी कस्बा है। समुद तल से इसकी ऊंचाई 2200 मीटर है। हर साल लाखों की तादाद में देसी-विदेशी पर्यटक मुस्यारी की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए आते हैं। यहां की मनमोहक वादियां और प्रकृति का अनुपम सौंदर्य आपका भी दिल जीत लेगा। मुस्यारी की दूरी दिल्ली से सिर्फ साढ़े छह सौ किलोमीटर है। अगर आप अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो मुनस्यारी हो आएं। यहां की खूबसूरती में आप अपने दिल की बात भी आसानी से कह पाएंगे और आपका पार्टनर भी इंप्रेस हो जाएगा।

4 of 5
Qutub Minar
कुतब मीनार
दिल्ली के महरौली स्थित कुतब मीनार ऐतिहासिक जगह है। अगर आप दिल्ली में हैं तो यहां की सैर करने के दौरान अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं। कुतुब मीनार को देखने के लिए भारत के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं। यह ईटों से बनी दुनिया की सबसे ऊंची मीनार है। दिल्ली टूरिज्म की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली के अंतिम हिन्दू शासक की पराजय के फौरन बाद 1193 में कुतुबुद्धीन ऐबक द्वारा इसे 73 मीटर ऊंची विजय मीनार के रूप में निर्मित कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गार्डन ऑफ फाइव सेंस
दिल्ली में अगर आपको अपने पार्टनर से अपने प्यारा का इजहार करना चाहते हैं तो गार्डन ऑफ फाइव सेंस अच्छी जगह है। यहां आप पहली डेट पर जा सकते हैं और अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको साकेत मेट्रो स्टेशन उतरना होगा और इसके बाद आप इस गार्डन में जाने के लिए ऑटो ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें