नागालैंड की क्षेत्रीय संस्कृति और परंपरा दिखाने वाला हॉर्नबिल फेस्टिवल हर साल एक से 10 दिसंबर तक आयोजित होता है। इस फेस्टिवल में बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। नागालैंड के किसामा गांव में होने वाले इस फेस्टिवल में कई लोगों के जाने की इच्छा तो होती है, लेकिन कभी छुट्टी न मिलने से, कभी खराब स्वास्थ्य के चलते या फिर कभी अन्य कारणों से नहीं जा पाते। आप भी अगर बीते दिसंबर इस फेस्टिवल में नहीं जा पाए हैं तो चिंता की बात नहीं है। आप त्रिपुरा का रुख कर सकते हैं, क्योंकि इसी साल से यहां भी हॉर्नबिल फेस्टिवल शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं, कब होगा यह फेस्टिवल और यहां क्या कुछ खास होने वाला है: