कहा जाता है कि एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है। कई बार लंबे-लंबे लेख भी जो नहीं कह पाते हैं, एक छोटी सी तस्वीर बयां कर देती है। ट्रैवलर अजीत पोरवाल ने भी उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को उकेरती ऐसी ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जोकि पहाड़ी प्रदेश के बारे में बहुत कुछ बता रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने पहाड़ के विविध रंगों की मनमोहक छटाओं को खूबसूरती से कैमरे में कैद किया गया है। तस्वीरों को देखते ही आपका मन उत्तराखंड घूमने का कर जाएगा। आइए देखतें हैं तस्वीरें: