भारत में विविधताओं की भरमार है। पूरे भारत में आपको एक से बढ़कर एक नजारें देखने को मिलेंगे। अगर सैर करना आपका पैशन है तो आज हम आपको ऐसी ही अद्भुत जगह के बारे में बताने जा रहें हैं जहां पर समुद्र की लहरें झुलती हुई नजर आएंगी। जी हां इस अद्भुत नजारे को देखना है तो जाइए ट्रांक्यूबर। तमिलनाडु के इस छोटे से शहर का इतिहास बहुत पुराना है। यहां पर डेनमार्क की सभ्यता के अवशेष नजर आते हैं। अगर आप किसी नई जगह की तलाश में हैं जहां अपने पार्टनर के साथ कुछ नया देखने की चाह रखते हैं तो एक बार ट्रैंक्यूबर की सैर पर जरूर जाएं। इस जगह को स्थानीय लोग थारंगंबदी के नाम से पुकारते हैं, जिसका मतलब है "झूलती लहरों की जमीन।" अगर आप पांडिचेरी जा रहें हैं तो एक दिन में इस जगह की सैर की जा सकती है। आगे की स्लाइड में जाने और क्या है यहां घूमने के लिए।