फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वीजा के इन 5 खूबसूरत देशों में पार्टनर के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम

Wed, 15 May 2019 09:09 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हर कोई विदेश घुमना चाहता है। लेकिन कोई बजट के वजह से नहीं घूम पाता है तो कोई पासपोर्ट व वीजा ना होने के कारण विदेश का टूर नहीं कर पाता है। लेकिन अब भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को कई देशों में वीजा फ्री एंट्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्राप्त है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे बेहद खूबसूरत देशों के बारे में जहां जाने के लिए वीजा की जरुरत नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इंडोनेशिया
अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप बिना वीजा के इंडोनेशिया में 30 दिन तक रह सकते हैं। इस दौरान आप इंडोनेशिया में मौजूद बाली की खूबसूरती को निहार सकते हैं। बाली इंडोनेशिया की सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है। अगर आप बीच और मरीन लाइफ को विदेश में करीब से देखना चाहते हैं तो इंडोनेशिया आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। इंडोनेशिया में आप जकार्ता, पापुआ आईलैंड, लोम्बोक, टोबा लेक और कोमोडो द्वीप घूम सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
भूटान
भूटान ट्रेकिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लेने के लिए शानदार जगह है। भारत का पड़ोसी देश होने के नाते यहां पहुंचना सबसे आसान है। हवाई या सड़क मार्ग से भूटान पहुँच सकते हैं। आप भूटान में टाइगर नेस्ट, हा वैली, पुनाखा जोंग, दोचुला पास और बुद्ध प्रतिमा घूम सकते हैं। टाइगर नेस्ट तो दुर्गम पहाड़ियों के कोने पर बना बौद्ध मठों का एक समूह है, वहीं हा वैली कुदरत के दिलकश नजारों से भरपूर है।

4 of 6
मालदीव
मालदीव भी बहुत ही सस्ता देश है, जहां आप कम बजट में बेहतरीन हनीमून प्लान कर सकते हैं। मालदीव में दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच हैं। इस आईलैंड पर आप करीब दो लाख रुपए से कम बजट में अपना हनीमून मनाकर वापस लौट सकते हैं। मालदीव में आप आर्चिफिशियल बीच, नेशनल म्यूज्यिम, सुनामी मॉन्यूमेंट जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मॉरिशस
हरी-भरी धरती, साफ समुद्र, समुद्र के किनारे खड़ी पहाड़ियां बेहद आकर्षित हैं। आपको यहां पर भारत जैसा कल्चर मिल जाएगा। यहां भोजपुरी बोलते हुए लोग आपको मिल जाएंगे। मॉरिशस जब भी जाएं वहां के वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेना ना भूलें। मॉरीशस में सात रंगों वाली जमीन भी देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sessels
सेशेल्स
सौ द्वीपों का समूह सेशेल्स पूर्वी अफ्रीका के तट पर मौजूद है। ये देश आकर्षक मूंगा चट्टानों और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। सेशेल्स में माहे आइलैंड, प्रलिन आइलैंड जैसे कई खूबसूरत द्वीप हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम में बिता सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें