Travel Ideas: भारत हरे भरे जंगलों, ऊंची पहाड़ियों, झील-झरने और नदियों से समृद्ध देश है। यह वह जगह है, जहां नदियों को पवित्र और जीवनदायिनी मानकर उनकी पूजा की जाती है। नदियों के किनारे पर बने घाटों पर लोग वक्त गुजारते हैं। नौका विहार का आनंद लेते हैं। शाम को दीपदान करते हैं या मछली को दाना खिलाते हैं। नदियों के संगम की भी अपनी ही सुंदरता होती है। बच्चों से लेकर बड़ों कर को नदियां प्रिय होती हैं। इन्हीं नदियों के किनारे कई शहर बसे हैं। जहां भोर में लोग स्नान के लिए जाते हैं तो शाम होते ही नदी किनारे बैठकर वक्त बिताते हैं। भारत में नदियों के किनारे बसे कई शहर तो विश्व प्रसिद्ध भी हैं। नदी किनारे बसे शहरों को घूमने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते हैं। आइए जानते हैं भारत के ऐसे शहर जो खूबसूरत नदियों के किनारे बसे हुए हैं। इन शहरों की यात्रा कम पैसों में आसानी से की जा सकती है।