फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourist Places in Indore: इंदौर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, घूमने के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं आप

Mon, 12 Sep 2022 01:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंदौर - फोटो : istock
Tourist Places in Indore : मध्य प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां कई सारे पर्यटन स्थल हैं। मध्य प्रदेश में कई ऐसे शहर हैं, जो आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आपको घूमना पसंद है, जो इंदौर में आपको हरे भरे उद्यान, सुंदर झीलें, प्राचीन धार्मिक स्थल और झरने आदि देखने को मिल जाएंगे। वैसे तो मध्य प्रदेश के कई खूबसूरत शहर हैं, जो कई कारणों से देश विदेश में प्रसिद्ध हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सतना समेत की शहरों में कुछ न कुछ खास बात है।इनमें से इंदौर को मध्य प्रदेश का दिल कहा जाता है। अगर आप घूमने के लिए इंदौर जा रहे हैं तो यहां आपको कई पर्यटन स्थल देखने को मिल सकते हैं। यहां हर दिन हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। चलिए जानते हैं इंदौर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
पातालपानी - फोटो : Social Media
पातालपानी, इंदौर

इंदौर के करीब ही घूमने के लिए पातालपानी नाम की जगह है। पातालपानी एक झरना है, जो 250 फीट की अधिक ऊंचाई से गिरता है। इस वाटरफॉल के देखकर आपका मन संतुष्ट हो जाएगा। इस जलप्रपात के पास की हरियाली भी आपका मन मोह लेगी। इंदौर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर पातालपानी स्थित है।
विज्ञापन

3 of 5
ओंकारेश्वर - फोटो : Social Media
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

इंदौर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक ओंकारेश्वर स्थित है। ओंकारेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। नर्मदा और कावेरी नदी के संगम पर स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए दूर दराज से भक्त पहुंचते हैं। यहां काजल रानी गुफा, अहिल्या घाट, पेशावर घाट, ओंकारेश्वर बांध और सिद्धनाथ मंदिर को भी आप घूमने जा सकते हैं।

4 of 5
राला मंडल अभ्यारण्य - फोटो : facebook
रालामंडल वाइल्ड लाइफ अभयारण्य

इंदौर से 15 किलोमीटर की दूरी पर रालामंडल वाइल्ड लाइफ अभयारण्य घूमने के लिए प्राकृतिकता से परिपूर्ण स्थान है। यहां किसी भी मौसम में लोग घूमने जा सकते हैं। यहां कई ऐसे जानवर देखने को मिल सकते हैं जो विलुप्त होने की कगार पर हैं। इस जगह को प्रवासी पक्षियों का घर पर कहा जाता है। रालामंडल अभयारण्य के अंदर एक पार्क भी बना है, जहां परिवार और बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। साथ ही जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिंछा वाॅटरफाॅल - फोटो : facebook
तिंछा वॉटरफॉल

मध्य प्रदेश में कई सुंदर और प्राकृतिक जलप्रपात हैं। इन्हीं में से एक तिंछा वाॅटर फाॅल है। इंदौर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तिंछा वाॅटर फाॅल को इसकी प्राकृतिक सुंदरता के कारण मध्यप्रदेश का स्वर्ग कहा जा जाता है। तिंछा वाॅटर फाॅल एक प्रसिद्ध कुंड भी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें