Anant Chaturdashi 2022 : इस साल 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु को समर्पित खास पर्व है जो भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जब महाभारत काल में पांडव जुए में अपना सारा राजपाट हार के वन में कष्ट झेल रहे थे, तो भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने पांडवों को अनंत चतुर्दशी का उपवास रखने की सलाह दी। भगवान विष्णु को पालनहार माना जाता है। धरती पर समय समय पर अधर्म और पाप का नाश करने के लिए भगवान विष्णु के अवतारों ने जन्म लिया। देशभर में अनेक प्रसिद्ध और भव्य विष्णु मंदिर हैं, जहां आप अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस अनंत चतुर्दशी देश के प्रसिद्ध विष्णु मंदिर के करें दर्शन।