फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Tour: 66 फीसदी तक बढ़ गए हैं विमान यात्रा के दाम, होटल्स की बुकिंग भी महंगी

Tue, 20 Dec 2022 10:37 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विमान यात्रा के बढ़े दाम - फोटो : istock
साल 2022 अपने समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। क्या आप भी नए साल और क्रिसमस की छुट्टियां मनाने कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां तो, इस बार आपको यात्रा के लिए जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर महंगाई का असर देखा जा रहा है। ट्रैवल वेबसाइट्स से प्राप्त जानकारियों के अनुसार कोरोना महामारी के बाद से घरेलू मार्गों पर उड़ान की लागत में कम से कम 66% और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर लगभग 23% की वृद्धि हुई है।

नए साल और क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए भी लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है, ऐसे में विमान यात्रा के खर्च में इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
होटल भी महंगे - फोटो : pexels
बढ़े फ्लाइट्स के दाम

सितंबर-अक्तूबर के महीने में दिल्ली से गोवा जाने के लिए जहां 5000-6500 तक खर्च करना पड़ता था वहीं क्रिसमस-न्यू इयर की छुट्टियों के लिए यह दाम बढ़कर 9000-10000 तक हो गया है। वहीं दिल्ली से शिमला के लिए दिसंबर के आखिर दिनों की बुकिंग 8000-8500 की आ रही है। इसलिए अगर आप छुट्टियों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले बजट पर जरूर ध्यान दें।
विज्ञापन

3 of 4
न्यू इयर सीजन में महंगी हुई यात्रा - फोटो : istock
होटल्स भी हुए महंगे

ट्रैवल बेवसाइट से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक फेस्टिव सीजन और छुट्टियों के दौरान यात्रा के साथ-साथ होटलों की बुकिंग और चार्ज भी काफी बढ़ रही है। दिल्ली स्थित एक  रिजॉर्ट के मैनेजर ने बताया, हमारा मानना है कि दामों में आई बढ़ोतरी के लिए छुट्टियों के अलावा शादियों के सीजन को भी एक कारण माना जा रहा है।  क्रिसमस और नए साल के दौरान स्वाभाविक तौर पर यात्रा बढ़ जाती है, होटल्स के चार्ज इन मौसम में बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
बढ़ गया है यात्रा का खर्च - फोटो : Pixabay
जेब पर बढ़ रहा है भार

एक होटल की वेबसाइट के अनुसार, इन दिनों  3-4-सितारा होटल में डबल रूम में एक रात के ठहरने की कीमतों में औसतन लगभग 20% की वृद्धि हुई है। होटल्स की बुकिंग के दाम में आई बढ़ोतरी लगभग हर शहरों में देखी जा रहा है। शिमला-मनाली, गोवा जैसे टूरिस्ट वाले क्षेत्रों में रुम्स की उपलब्धता में भी कमी आ गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें