Travel Advice In Summer : गर्मियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में छुट्टियां भी मिलती हैं और लोग इन छुट्टियों पर घूमने भी जाना चाहते हैं लेकिन तापमान अधिक होने के कारण लोग घर से बाहर धूप में निकलना भी नहीं चाहते। ऐसे में अगर आप गर्मियों में सफर करना होता है तो लोग भले ही सफर पर जाने के लिए उत्सुक होते हैं लेकिन यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को लेकर भी चिंतित रहते हैं। इसलिए गर्मियों में आरामदायक सफर के लिए अपने साथ कुछ ऐसी चीजों को जरूर रखें जो यात्रा में आपको गर्मी से राहत दिला सके। अगर आप इस मौसम में कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो अपना बैग पैक करते समय अपने पास गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सामान रखें। कॉपी और पेन निकालिए और बना लीजिए गर्मियों में यात्रा के लिए अपने बैग में जरूरी सामान की लिस्ट।