फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Shirdi Package Tour: रेलवे का सबसे कम दिन का टूर पैकेज, बिना छुट्टी भी कर सकेंगे शिरडी का सफर

Wed, 06 Apr 2022 04:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शिरडी टूर पैकेज - फोटो : amar ujala
गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपको सुनहरा मौका दे रहा है। आईआरसीटीसी ऐसे कई सारे टूर पैकेज का ऑफर लाता रहता है, जिसमें पर्यटकों को न केवल किसी खास जगह पर पहुंचाया जाता है, बल्कि उस जगह का पूरा भ्रमण भी कराया जाता है। इसके अलावा रेलवे के टूर पैकेज में यात्रियों को रहने खाने आदि की चिंता करने की जरूरत नहीं होती। रेलवे उस जगह पर आपके ठहरने की व्यवस्था करता है। इसके साथ ही सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात के खाने की भी सुविधा देता है। पर्यटन स्थल के सभी दार्शनिक जगहों की विजिट के लिए स्थानीय टैक्सी, बस और निजी गाड़ियों की व्यवस्था की जाती है। रहने खाने और ठहरने के साथ सफर के टिकट को लेकर एक निश्चित राशि का भुगतान करना होता है। इस बार आईआरसीटीसी शिरडी के साईं बाबा के दर्शन के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आई है। खास बात यह है कि रेलवे के दूसरे टूर पैकेज के लिए आपको ज्यादा दिनों की छुट्टी की जरूरत नहीं होगी। एक दिन के सफर में ही आप शिरडी साईं बाबा के दर्शन कर सकेंगे। चलिए जानते हैं आईआरसीटीसी का एक दिन के टूर पैकेज के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
शिरडी टूर पैकेज - फोटो : iStock
रेलवे का शिरडी टूर पैकेज

महाराष्ट्र में शिरडी में साईं बाबा का धाम है। शिरडी वाले साईं बाबा के दरबार में 12 महीने भक्तों का जमावड़ा रहता है। लोग साईं नाथ के दर्शन के लिए घंटों लाइन में इंतजार करते हैं। लेकिन आईआरसीटीसी शिरडी के साईं बाबा के दर्शन के लिए ऐसा स्पेशल ऑफर लाई है, जिसमें बहुत कम समय में आप शिरडी का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
शिरडी टूर पैकेज - फोटो : facebook
कितने दिन का शिरडी टूर

रेलवे का शिरडी टूर पैकेज मात्र एक दिन का है। यह एक रात दो दिन का टूर है यानी शिरडी जाना चाहते हैं तो लंबी छुट्टियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी भी वीकेंड पर आप शिरडी जाकर दर्शन के बाद वापसी कर सकते हैं। इस पैकेज में आईआरसीटीसी यात्रियों को फ्लाइट से शिरडी ले जाएगा।

4 of 7
शिरडी टूर पैकेज (प्रतीकात्मक) - फोटो : istock
शिरडी टूर पैकेज में सुविधाएं

इस टूर पैकेज में आपको लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट दिया जाएगा। जिसमें दिल्ली से शिरडी के लिए और फिर शिरडी से दिल्ली के लिए आपको फ्लाइट सेवा मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 7
शिरडी टूर पैकेज (प्रतीकात्मक) - फोटो : istock
शिरडी टूर कब से शुरू

अगर आप शिरडी की यात्रा को लेकर उत्साहित हैं तो आपको जल्द ही ट्रैवल का मौका मिल सकता है। 23 अप्रैल से शिरडी टूर की शुरुआत होगी,जिसका संचालन 14 मई 2022 तक होगा। इस दौरान आप कभी भी शिरडी जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शिरडी टूर पैकेज (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock
शिरडी टूर पैकेज का किराया

अपने कंफर्ट के हिसाब से आईआरसीटीसी के शिरडी टूर पैकेज का किराया है। पहला- प्रति व्यक्ति 15,760 रुपये है। जिसमें आपको आने जाने के फ्लाइट टिकट के साथ ही रहने के लिए होटल साईं श्री में रुम उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लाइट में डीलक्स क्लास यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सिंगल ऑक्युपेंसी 16,970 रुपये है। डबल पर 15,760 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी 15220 रुपये में है। टूर पैकेज में बच्चों के लिए भी अलग अलग किराया है। जैसे 5 से 11 साल के बच्चे के लिए 15220 रुपये का टिकट है। वहीं 2 से 4 साल के बच्चे के लिए टूर पैकेज की कीमत 14, 410 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग - फोटो : Official website
आईआरसीटीसी में बुकिंग का तरीका

आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। यहां आपको ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प भी मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें