आईआरसीटीसी
यदि आपके पास कंफर्म टिकट हो तो कम से कम 48 घंटे पहले टिकट कैंसिल करा लें।
अन्य स्थिति में,
- ट्रेन खुलने के 12 घंटे पहले: 25 फीसदी किराया या क्लेरिकल चार्ज में जो अधिक हो, उतने पैसे काट लिए जाते हैं।
- ट्रेन खुलने के चार घंटे पहले: 50 फीसदी किराया या क्लेरिकल चार्ज में जो अधिक हो, उतने पैसे काट लिए जाते हैं।
- चार्ट तैयार हो जाने के बाद: पूरा पैसा काट लिया जाता है और यात्री को कोई लाभ नहीं मिलता है।
इसलिए, ट्रेन खुलने के निर्धारित समय से 48 घंटे पहले तक कंफर्म टिकट कैंसिल कराना ठीक रहता है। इस स्थिति में केवल क्लेरिकल चार्ज काटकर पूरे पैसे वापस कर दिए जाते हैं।