फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग बना रहे हैं उड़ीसा घूमने का प्लान, तो ये रही यहां की कुछ बेस्ट जगह

Tue, 23 Nov 2021 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उड़ीसा में घूमने की जगह - फोटो : istock
भारत में हर साल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जो यहां के पर्यटन स्थलों में खो जाते हैं। ऐतिहासिक इमारतों से लेकर हिल स्टेशन तक, हर एक चीज भारत की खूबसूरती को बढ़ाती है। उत्तराखंड की वादियों से लेकर राजस्थान के मैदानों और पुराने किलों तक को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से काफी समय तक पर्यटकों के घूमने पर पाबंदी थी, लेकिन अब फिर से पर्यटक अपनी पसंदीदा जगहों पर जाने लगे हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने के बारे में सोच रहे हैं और जगह को लेकर उलझन में है, तो चलिए हम आपको उड़ीसा के बारे में बताते हैं। जहां जाकर आप समुद्रीय तटों से लेकर दार्शनिक स्थलों तक पर जा सकते हैं और वो भी अपने परिवार संग। तो चलिए जानते हैं उड़ीसा में घूमने की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
उड़ीसा में घूमने की जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
धौली गिरि की पहाड़ियां
  • उड़ीसा में अगर आप घूमने जा रहे हैं, तो धौली गिरि की पहाड़ियां देखने जाना तो बनता है। इस स्थान को बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां आप सुकून के पल बिताने के अलावा बौद्ध की प्रतिमा और प्रसिद्ध शिव मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
उड़ीसा में घूमने की जगह - फोटो : istock
सिमलीपाल नेशनल पार्क
  • सिमलीपाल नेशनल पार्क अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और ये उड़ीसा के मयुरभंज जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यहां आपको बंगाली शेर से लेकर खूबसूरत पानी का झरना देखने को मिलेगा।

4 of 5
उड़ीसा में घूमने की जगह - फोटो : Facebook/Beauty Of India
कोणार्क सूर्य मंदिर
  • उड़ीसा में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल है। भगवान सूर्यनारायण के इस मंदिर के दर्शन करने देश ही नहीं विदेशों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उड़ीसा में घूमने की जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
इन जगहों पर भी जा सकते हैं आप
  • उड़ीसा में आप पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज्य मंदिर और चिल्का झील भी जा सकते हैं। इन सभी जगहों पर पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें