फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में जा सकते हैं इन हिल स्टेशन पर, कर सकते हैं जमकर एंजॉय

Sat, 12 Jun 2021 11:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
भारत में घूमने की कई ऐसी जगह हैं, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी हर साल काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं, और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। वहीं, भारत में गर्मियों के मौसम में ठंडी जगहों यानी हिल स्टेशन पर घूमने का अपना ही अलग मजा है। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से लंबे समय से लॉकडाउन लगाया गया था, जिसकी वजह से पर्यटक कहीं घूमने नहीं जा पा रहे थे। हालांकि, अब देश धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है और काफी चीजें खुल गई हैं। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर व परिवार संग जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में, जहां आप इस गर्मी में घूमने के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कसोल का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
कसोल
  • कसोल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो कुल्लू से 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये हिल स्टेशन 1640 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां का मौसम बेहद ही ठंडा रहता है और हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। आप यहां हाईकिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग जैसी चीजों का जमकर आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
खजियार, चंबा - फोटो : Facebook/Curious Himachal
चंबा
  • अगर आप प्रकृति प्रेमी होने के साथ-साथ आस्था में भी विश्वास रखते हैं, तो आपके लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित चंबा से शानदार हिल स्टेशन शायद ही कोई दूसरा हो। यहां आप मणिमहेश झील, भूरी सिंह संग्रहालय चंबा, अखंड चंडी महल चंबा, चंपावती मंदिर चंबा, चौगान चंबा हरिराय मंदिर चंबा, वज्रेश्वरी मंदिर, सुई मात मंदिर आदी जगहों पर जा सकते हैं। ये जगह पर्यटकों को काफी लुभाती है।

4 of 5
kalpa - फोटो : social media
कल्पा
  • हिमाचल प्रदेश में स्थित कल्पा हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगर आप दिल्ली से यहां जाने की सोच रहे हैं, तो सड़क के रास्ते आपको लगभग 15 घंटे का सफर तय करना पड़ता है। लेकिन इन 15 घंटों की थकान यहां पहुंचकर आपकी मिनटों में गायब हो सकती है, क्योंकि यहां के अद्भुत नजारे हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां आप बर्फ से ढके पहाड़ देख सकते हैं, सेब के बागान देख सकते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पेलिंग
  • सिक्किम राज्य में स्थित पेलिंग अगर आप एक बार चले गए, तो उम्मीद है कि आपको यहां बार-बार जाने का मन करेगा। प्रकृति की यहां कुछ ज्यादा मेहरबानी है, जिसकी वजह से यहां के नजारे हर किसी को लुभाते हैं। यहां से आप राजसी कंचनजंगा और कुछ अन्य चोटियों के सुंदर दृश्य देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें