फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक होने के बाद कर रहे हैं यात्रा, तो इन 5 तरीकों से रख सकते हैं खुद का ख्याल

Tue, 08 Jun 2021 11:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से भारत में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। साथ ही हर दिन मरने वालों के आंकडे ने भी हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हालांकि, मौजूदा समय में संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है, और कुछ दिनों पहले तक लाखों में आ रहा आंकड़ा अब हजारों में आ रहा है। इन सबके बीच देश में लंबे समय से लगे लॉकडाउन में कुछ जगहों पर अनलॉक किया गया है। ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं, क्योंकि कड़ी पाबंदियों में कुछ छूट दी गई है। वहीं, अगर आप अनलॉक होने के बाद कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ ऐसी बातें हैं जिनका आपको अभी भी ध्यान रखना है। ऐसा इसलिए क्योंकि भले ही अब धीरे-धीरे सबकुछ खुल रहा है, लेकिन हमें ये बिल्कुल ये नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना अब भी हमारे बीच है।
विज्ञापन

2 of 6
Double mask - फोटो : istock
मास्क जरूर पहनें
  • कहीं भी आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो एक चीज आपको जरूर सुनिश्चित करनी है कि आपको मास्क जरूर पहनना है। ऐसा मास्क पहने जो आपकी नाक और मुंह के चारों तरफ पूरी तरह फिट हो, ताकि वायरस के कण अंदर प्रवेश न कर पाएं। वहीं, आप डबल मास्क भी पहन सकते हैं, क्योंकि ये आपको सिंगल मास्क से ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा आप अपने साथ एक-दो अतिरिक्त मास्क रखकर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ग्लव्स भी पहन सकते हैं
  • अमूमन देखा जाता है कि ज्यादातर बीमारियां हमें हमारे हाथों द्वारा हो जाती है। हमें अपने हाथों को भी प्रोटेक्ट करके रखना चाहिए, और इसमें हमारी मदद ग्लव्स कर सकते हैं। आप यात्रा के दौरान ग्लव्स पहन सकते हैं, इससे आप जब किसी चीज को छुएंगे तो आपके संक्रमित होने का खतरा काफी कम हो जाता है। हालांकि, समय-समय पर आपको ये ग्लव्स बदलते रहने चाहिए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सैनिटाइजर जरूरी
  • आप कहीं भी यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको ये सुनिश्चित करना है कि अपने पास सैनिटाइजर जरूर रखें। समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें। इसके अलावा हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोना भी बेहतर विकल्प है। आप कहीं बाहर जा रहे हैं, कोई सामान ले रहे हैं, तो इससे पहले अपने हाथों को और फिर उस सामान को भी सैनिटाइज जरूर करें।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सामाजिक दूरी बनाकर रखें
  • हम जब कहीं यात्रा पर जाते हैं, तो कई बार हम कोविड के नियमों को भूल जाते हैं या फिर नजरअंदाज करते हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। आप जब भी कहीं यात्रा करें, बाहर किसी से मिलें या अन्य मौकों पर सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें। यात्रा के समय आप कहीं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
वैक्सीनेशन करवा सकते हैं
  • अगर आप यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो इससे पहले आप कोरोना वैक्सीन जरूर लगवा सकते हैं। वैक्सीन काफी असरदार और लाभदायक है। इसलिए बिना डरे हमें अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। हालांकि, आपको वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क पहनना चाहिए और कोविड से जुड़े सभी नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें