भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। देश के कोने-कोने से लेकर विदेशों से तक सैलानी भारत यात्रा पर आते हैं और अपने साथ कई अच्छी-अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से भारत के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया गया था, जिसमें अब काफी हद तक ढील दे दी गई है। ऐसे में पर्यटक फिर से अपनी-अपनी पसंदीदा जगहों पर यात्रा कर रहे हैं। वहीं, ज्यादातर राज्यों में गर्मी से हालत बेहद खराब हैं और लोग अपनी गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए जगह को लेकर उलझन में हैं कि वे कौन सी जगहों पर घूमने को जाएं। अगर आप भी जगह को लेकर उलझन में हैं, तो चलिए हम आपको केरल की कुछ खास जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार संग घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।