भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के अलावा विदेशों से भी काफी सैलानी हर साल यहां पहुंचते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से काफी जगह लंबे समय से बंद थी, जिसकी वजह से सैलानी कहीं घूमने नहीं जा पा रहे थे। लेकिन एक बार फिर से भारत में लगभग सभी पर्यटक स्थल फिर से खुल चुके हैं, जिसके बाद से काफी संख्या में लोग अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने पहुंच रहे हैं। घूमने के मामले में भी हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है। जैसे-किसी को हिल स्टेशन पर घूमना पसंद होता है, तो किसी को एडवेंचर करने में खूब मजा आता है, जिसमें बंजी जंपिंग का नाम काफी ऊपर आता है। बंजी जंपिंग करने का अपना ही अलग मजा है। ऐसे में अगर आप भी इस एडवेंचर का आनंद उठाना चाहते हैं, और ये सोच रहे हैं कि इसका लुत्फ उठाने के लिए कहां जाएं? तो चलिए हम आपको कुछ शानदार जगहों के बारे में बताते हैं।