फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन गुरुद्वारों में अध्यात्म के साथ ले सकते हैं स्वादिष्ट लंगर का स्वाद, कोरोना काल के बाद बना सकते हैं प्लान

Sat, 15 May 2021 12:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
gurudwara - फोटो : istock
देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर लागतार जारी है। ऐसे में कोरोना काल होने की वजह से मौजूदा समय में घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है। वहीं, जो लोग नई-नई जगहों पर घूमना पसंद करते हैं, नई-नई जगहों के खाने का स्वाद लेते हैं आदि। ये सभी लोग भी अपने-अपने घरों में हैं, लेकिन जब देश में कोरोना का कहर खत्म होगा तो आप देश के इन पांच गुरुद्वारों का रूख कर सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। यहां आपको अध्यात्म के साथ-साथ स्वादिष्ट लंगर का स्वाद भी मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
bangla sahib gurudwara - फोटो : istock
बंगला साहिब गुरुद्वारा (दिल्ली)
  • हर साल काफी संख्या में दिल्ली में स्थित इस बंगला साहिब गुरुद्वारे में लोग पहुंचते हैं। यहां की जटिल नक्काशी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां हर दिन लगभग 25 हजार लोग लंगर का स्वाद लेते हैं। जहां एक तरफ यहां चाय और नाश्ता 24 घंटे मिलता है, तो वहीं सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे और शाम साढ़े 7 बजे से रात 11 बजे के बीच लंगर चलता है।
विज्ञापन

3 of 6
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : पीटीआई
स्वर्ण मंदिर (अमृतसर)
  • अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां आकर मन को एक अलग शांति प्राप्त होती है। यहां लोग अपने-अपने स्तर पर सेवा प्रदान करते हैं। यहां के लंगर के भी क्या ही कहने। हर दिन लगभग 50 हजार लोग इस लंगर सेवा का आनंद लेते हैं। वहीं, किसी त्योहार के मौके पर ये संख्या लाख के आंकड़े को भी पार कर जाती है।

4 of 6
Gurudwara प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
तख्त श्री पटना साहिब (पटना)
  • तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारा सिख धर्म के सबसे प्रतिष्ठित गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह का जन्म स्थान है और ये गुरुद्वारा बिहार के पटना में स्थित है। इस गुरुद्वारे में हर दिन काफी संख्या में लोग यहां के लंगर का स्वाद भी लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Gurudwara Shri Hemkund sahib - फोटो : istock
श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा (उत्तराखंड)
  • उत्तराखंड में स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा अध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए एक खास स्थान है। चारों तरफ से बर्फीली पहाड़ियों से घिरे इस गुरुद्वारे की बात ही अलग है। जितना सुंदर ये गुरुद्वारा है, उतना ही स्वादिष्ट यहां का लंगर भी है जिसका आनंद काफी लोग हर दिन लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Gurudwara Shri Manikaran Sahib - फोटो : istock
मणिकरण साहिब जी गुरुद्वारा (कुल्लू)
  • कुल्लू की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित मणिकरण साहिब जी गुरुद्वारा हर किसी को सुंदरता का एहसास कराता है। ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और नदी की वजह से यहां शांति के पल भी आप बिता सकते हैं। यहां का लंगर भी बेहद स्वादिष्ट होता है, जिसका हर दिन हजारों लोग स्वाद लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें