फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद बना रहे हैं हैदराबाद घूमने का प्लान, तो इन मशहूर बजारों से शॉपिंग करना न भूलें

Fri, 14 May 2021 10:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyderabad Markets - फोटो : istock
लॉकडाउन की वजह से लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है और मौजूदा हालात में ये सही भी है। लेकिन जब ये लॉकडाउन हटेगा, तब लोग पहले की तरह घर से बाहर निकलेंगे। हालांकि, सावधानियां तब भी बरतनी होंगी। लोगों को इंतजार है कि वो आखिर कब घूमने जाएंगे। ऐसे में अगर लॉकडाउन के बाद आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं और वो भी हैदराबाद का, तो हम आपको वहां के कुछ मशहूर बाजरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपका एक बार जाना तो बनता है। तो चलिए जानते हैं इन बाजारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मोजाम जाही बाजार
  • हैदराबाद में स्थित इस मोजाम जाही बाजार का नाम निजाम मीर उस्मान अली खान के बेटे मोज्जाम जा बहादुर के नाम पर रखा गया। ये बाजार खासतौर पर फलों के लिए जाना जाता है। यहां लोग दूर-दराज से फल खरीदने आते हैं। इसके अलावा यहां सूखे मेवे, इत्र, चिकन और गोट मीट भी मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बेगम बाजार
  • बेगम बाजार भी हैदराबाद के मशहूर बाजारों में से एक है और ये लगभग 150 साल पुराना है। अगर आप हैदराबाद घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जाना न भूलें। यहां से आप सजावट का सामान, इत्र, लोकल चीजें, ज्वेलरी आदि खरीद सकते हैं।

4 of 5
Laad bazar, Charminar, Hyderabad - फोटो : istock
लाड बाजार
  • हैदाराबाद में स्थित चारमीनार के पास मौजूद है ये लाड बाजार, जिसे चूड़ी बाजार के नाम से भी जाना जाता है। यहां खासतौर पर महिलाओं का सामान ज्यादा मिलता है। चूड़ियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेशम की साड़ियां, इत्र, बर्तन आदि सामान यहां मिलता है। हैदराबाद आने वाले पर्यटक इस बाजार में जरूर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कोटि बाजार
  • हैदराबाद में स्थित कोटि बाजार ब्रिटिश शासन के समय से ही मशहूर है। इस कोटि बाजार को रेजिडेंसी मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। यहां आपको हैंडबैग, फुटवियर, ज्वेलरी, घर का सामान आदि मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें