घूमने का शौक रखने वाले लोगों के लिए देश की राजधानी में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां वो कई अच्छी-अच्छी जगहों का दीदार कर सकते हैं। हालांकि, देश में कोरोना काल होने की वजह से अभी इन जगहों पर लोग नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन जब ये लॉकडाउन खुलेगा, तो लोग घूमने का प्लान बनाएंगे। ऐसे में आप उस वक्त दिल्ली का रूख भी कर सकते हैं, क्योंकि यहां की कई जगहें आपका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।